

रूद्रपुर – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दो अप्रैल को मोदी मैदान में प्रस्तावित जनसभा को सफल बनाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक ली।
बैठक को सम्बोधित करते हुए सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कार्यक्रम मिलना हमारे के लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने अपनी चुनावी रैलियों का आगाज देवभूमि से करने का फैसला लिया है। सीएम धामी ने कहा कि हमें रैली की तैयारियों के लिए बहुत कम समय मिला है, ऐसे में हर कार्यकर्ता को इस रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए जुटना होगा। रैली के लिए महज दो दिन बचे हैं सभी कार्यकर्ता जहां तक संभव हो सके घर घर जाकर लोगों को प्रधानमंत्री की रैली में आने का न्यौता दें, ताकि अधिक से अधिक लोग प्रधानमंत्री के ओजस्वी विचारों को सुन सके।

बैठक में सभी विधायकों, जिला, नगर, ग्रामीण मण्डल के पदाधिकारियों को अधिक से अधिक भीड़ जुटाने के लिए जिम्मेवारी सोंपी गयी। साथ ही रैली की व्यवस्थाओ को लेकर भी कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारियां दी गयी है।
बैठक में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, विधायक शिव अरोरा, गदरपुर के विधायक अरविंद पाण्डेय, काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, लाल कुआं विधायक दीवान सिंह जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, पूर्व विधायक शैलेंद्र मोहन सिंघल, भारत भूषण चुघ, अनिल चौहान, ललित मिगलानी, मयंक कक्कड़ सहित काफी संख्या मे भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।





















