

– विधायक शिव अरोरा के खिलाफ लगातार बयानबाजी, पूर्व विधायक ठुकराल को भाजपा शामिल होने में कही बन न जाये रोड़ा
– इंडिया नज़र ब्यूरो रुद्रपुर – हिन्दू हृदय सम्राट कहे जाने वाले पूर्व भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल बीते विधान सभा चुनावों में भाजपा से बगावत करके छ : साल के लिये निष्कासित हो चुके है, और उनका भाजपा से टिकट भी काट दिया गया था। लेकिन इसी बीच राजनीतिक गलियारों में उनके भाजपा में फिर से शामिल होने की चर्चाये शुरू हो गई है।
अपने गरम तेवरों और भाषा के चलते उनका विरोध होता रहा है। उनके फिर से भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं में भाजपा में भीतर उनके विरोध में स्वर उठने लगे है। ऐसे में उनकी भाजपा में पुनः एंट्री हो पाती है या नहीं यह तो समय बतायेगा।
सबसे बड़ी बात तो यह है कि एकतरफ ठुकराल भाजपा में एंट्री की कोशिश में लगे हुए है,वही वो भाजपा विधायक शिव अरोरा के खिलाफ जमकर ब्यान बाज़ी भी कर रहे है। ऐसे में विधायक अरोरा समर्थक ठुकराल के विरोध में उतर आये है।
लेकिन भाजपा विधायक शिव अरोरा उनके भाजपा में वापसी का कडा विरोध कर रहे है। जिससे एक बार फिर से भाजपा में ठुकराल के शामिल होने की राह मुश्किल दिखाई देती है। बीते काफी समय से राज कुमार ठुकराल सक्रिय तो नज़र आये। लेकिन बिना राजनीतिक पार्टी के वो सिर्फ बयानों तक ही सीमित रह गये है। अब फिर से उनकी भाजपा से नज़दीकी बनाने की चर्चाओं ने उनका विरोध खुलकर होने लगा है। पूर्व विधायक शिव अरोरा का कहना है कि भाजपा अनुशासित,मर्यादित पार्टी है, वो किसी का अपमान करने वाले को स्वीकार नहीं करेगी। पार्टी की नीतियों पर चलने वालो और सभी को सम्मान देने वालो को पार्टी भी सम्मान देती है।
वही पूर्व विधायक राज कुमार ठुकराल लोकसभा चुनाव से पहले किस राजनीतिक पार्टी से जुड़ेंगे इसे लेकर अभी चर्चाओं का बाज़ार गरम है। राजनीतिक समझ रखने वालो का मानना है कि वो पहले अपनी पूर्व पार्टी में ‘एंट्री’ लेने की कोशिश करेंगे।
अब देखना दिलचस्प होगा कि वर्तमान विधायक के विरोध और ठुकराल का भाजपा में शामिल होने का समर्थन करने वालो के बीच क्या राजनीतिक गुल खिलता है ?





















