

किच्छा – प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने अधिशासी अभियंता संजय कुमार तिवारी एवं एसडीओ डीसी गुरुरानी को महामंत्री विजय अरोरा और कोषाध्यक्ष नितिन फुटेला ने एक ज्ञापन देकर नगर में हो रही विधुत कटौती को बंद करने की मांग की है।

ज्ञापन में कहा गया है कि अयोध्या में आगामी 22 जनवरी को श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित होने वाला है। इसको लेकर व्यापारियों द्वारा नगर में सजावट की गई है,किन्तु विधुत कटौती के कारण इस कार्य में व्यवधान हो रहा है।
इसके अलावा उन्होंने ज्ञापन में कहा है कि ठण्ड के मौसम में बिजली कटौती से बच्चो और बुज़ुर्गो को काफी परेशानी हो रही है। जनहित में विधुत कटौती रोकने की मांग की है। ज्ञापन देने वालो में मुख्य रूप से प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल महामंत्री विजय अरोरा और कोषाध्यक्ष नितिन फुटेला शामिल थे।





















