

रुद्रपुर – श्रीराम मंदिर की 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाली प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व श्री राममंदिर तीर्थ न्यास उधम सिंह नगर के आह्वान पर गांधी पार्क में होने वाले हनुमान चालीसा कार्यक्रम में विधायक शिव अरोरा ने विशाल बाइक रैली मुख्य बाजार में निकलते हुए गांधी पार्क पहुँचे। जिसमे सैकडो की संख्या में युवा भगवा ध्वज फहराते हुए ‘जय श्री राम’ के नारों के साथ पूरे दम खम के साथ गांधी पार्क हनुमान चालीसा कार्यक्रम में शामिल हुए।

विधायक शिव अरोरा की बाईक रैली एन झा कॉलेज से प्रारंभ होकर गल्ला मंडी होते हुए भगत सिंह चोक से गांधी पार्क पहुँचे। रैली में शामिल सैकड़ो युवा राममय नजर आये। भगवा झंडो से नगर भगवामय हो गया। ऐसा उत्साह इससे पहले नहीं देखा गया था।
विधायक शिव अरोरा ने कहा कि देश के कोने कोने बस एक ही गूंज है वो है जय श्री राम के नारे की है और अब करोड़ो रामभक्तों का सपना साकार होने को है। तो 22 जनवरी को पूरा विश्व अयोध्या में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा का साक्षी बनेगा।
इस दौरान जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, धर्म सिंह कोली, भाजपा नेता सुरेश कोली, प्रीत गोवर, सुशील यादव, रवि दिवाकर, बिट्टू शर्मा, नमन चावला, विक्की वाल्मीकि, सुनील यादव, मयक कक्कड़, रवि पाल, सुनील बाल्मीकि व अन्य लोग मौजूद रहे।





















