
– ‘औहाम’ फिल्म के ट्रेलर ने मचाया हंगामा।
– फिल्म पुलिस की सकारात्मक भूमिका को दर्शा रही है।
– दिल्ली के अभिनेता वरुण सूरी ने फिल्म में फूँक दी है जान।
– फिल्म में दो गाने अभिनेता वरुण सूरी ने लिखे है।
– नाहिद खान
– नाहिद खानमुंबई – उत्तर प्रदेश की पुलिस की पृष्ठ्भूमि पर रिचा गुप्ता फिल्म्स के बैनर तले बनी हिंदी बॉलीवुड फिल्म ‘औहाम’ कल यानी 26 मई 2023 को देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है। यह सौ से ज़्यादा स्क्रीन पर एक साथ दिखाई जायेगी। इस फिल्म में इंस्पेक्टर की मुख्य भूमिका में दिल्ली के अभिनेता वरुण सूरी दिखाई देंगे। जबकि उनके साथ अभिनेत्री दिव्या मलिक और हृदय सिंह अहम् किरदार में दिखाई देंगे।
वैसे तो अधिकतर मुम्बईया फिल्मो में पुलिस की नकारात्मक भूमिका रहती है, लेकिन ‘औहाम’ की कहानी उत्तर प्रदेश की पुलिस की अच्छी भूमिका पेश करेगी। जिससे पुलिस का सही रूप दर्शको के सामने आ सके। लगभग तीन करोड़ रूपये के छोटे बजट की फिल्म ‘औहाम’ के रिलीज़ हुए ट्रेलर ने फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया है।
अभिनेता वरुण सूरी ने ‘इंडिया नज़र’ को जानकारी देते हुए बताया कि फिल्म की अधिकांश शूटिंग उत्तर प्रदेश के एटा,अलीगढ़, अनूपशहर और अन्य स्थानों पर की गई है। अपनी भूमिका के वारे में जानकारी देते हुए बताया कि यशवंत गौर नाम से पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका में उन्होंने पुलिस की सही छवि को पेश करने की कोशिश की है।

फिल्म की कहानी एक कपल के घर से भाग जाने और कपल की पत्नी के गुमशुदा होने के इर्दगिर्द घूमती है। अपनी पत्नी की तलाश में कड़क, ईमानदार और तेज़ तर्रार पुलिस इंस्पेक्टर के पास आता है। केस की तफ्तीश के बाद परत दर परत सच्चाई की परते खुलती है।
अकसर फिल्मो में दिखाया जाता है कि पुलिस गुमशुदा लोगो की तलाश में ज़्यादा कार्यवाही नहीं करती है। लेकिन ‘औहाम’ फिल्म में
पुलिस महिला की जीजान से तलाश करती है। फिल्म में अभिनेता वरुण सूरी जो यशवंत गौर इंस्पेक्टर का किरदार निभा रहे है, वो दिमाग लगा कर अपने काम को अंजाम देता है। फिल्म में पुलिस का किरदार ख़ास है।

फिल्म की प्रोड्यूसर रिचा गुप्ता ने ‘इंडिया नजर’ को बताया पुलिस की यह कहानी अलग अंदाज़ में पेश की गई है। ‘औहाम’ अपराध पर बेस्ड है,जिसमे सस्पेंस,थ्रिलर को बहुत खूबसूरती से पर्दे पर उतारा गया है। जैसे जैसे फिल्म आगे बढ़ेगी दर्शको को सस्पेंस, थ्रिलर का अलग रूप देखने को मिलेगा।
फिल्म को हृदेश सिंह और महेश कुमार ने लिखा है। एसोसिएट डायरेक्टर मुकुल शर्मा है। जबकि इस फिल्म का बेहतरीन डायरेक्शन अंकित हंस द्वारा किया गया है। यह फिल्म दर्शको को ज़रूर पसंद आयेगी। इस फिल्म का डिस्ट्रीव्यूशन यूएफओ मूवीज़ द्वारा किया जायेगा।

फिल्म अभिनेता वरुण सूरी ने फिल्म के दो गाने भी लिखे है
अभिनेता वरुण सूरी एक्टिंग के साथ ही अच्छे लिरिक्स भी लिखते है। ‘औहाम’ फिल्म में दो गाने उनके द्वारा ही लिखे गए है। जिसे ज़ी म्यूजिक कंपनी द्वारा रिलीज़ किया गया है। एक गाना इश्कबानी ट्रेंडिंग में है और खूब धूम मचा रहे है। इस गाने को जावेद अली ने अपनी मधुर आवाज़ दी है,जबकि खूबसूरत म्यूजिक विजय वर्मा ने कम्पोज़ किया है। इस गाने के म्यूजिक प्रोड्यूसर अनामिक चौहान है। ‘औहाम’ फिल्म दर्शको को ज़रूर पसंद आयेगी।





















