
किच्छा – आज कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के सोमवार को ‘जनता संवाद कार्यक्रम’ में सैकड़ों की तादात में फरियादियों ने पहुंचकर अपने अपने क्षेत्र की समस्याएं रखी। जिसमें प्रमुख रूप से सड़क, राशन कार्ड, नाली निर्माण, पेयजल समस्या, विधवा, विकलांग, वृद्धा पेंशन के अलावा चिकित्सा जैसी मूलभूत समस्याओं से फरियादियों ने विधायक को अवगत कराया तथा समस्याओं के समाधान की अपील की।
विधायक तिलक राज बेहड़ द्वारा उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार सुना तथा शिकायतों से संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए साथ ही जनता की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान कराने की हिदायत दी। इस दौरान जे0ई विधुत विभाग,लेबर इंस्पेक्टर, पूर्ति निरीक्षक आदि अधिकारीगण मौजूद रहे।
श्री बेहड़ ने आवास विकास स्थित कार्यालय पर ‘जनता संवाद कार्यक्रम’ के तहत फरियादियों की समस्याएं सुन कर उनका शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया। फरियाद लेकर पहुंची क्षेत्र की जनता से रूबरू होते हुए विधायक तिलकराज बेहड़ ने कहा कि जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण कराया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सड़क,राशन कार्ड, विधवा वृद्धा विकलांग पेंशन तथा चिकित्सा जैसी सुविधाओं से पात्र लोग वंचित है। ऐसे पात्र लोगों को राशन कार्ड, वृद्धा विधवा विकलांग पेंशन जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बिजली पानी सड़क की समस्याओं के लिए संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर जनता की समस्याओं से अवगत कराते हुए प्राथमिकता के आधार पर मौके पर ही अधिकरियों को समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए।
श्री बेहड़ ने जनता को विश्वास दिलाया कि जिस विश्वास के साथ जनता ने उन पर भरोसा जताया है वह उस भरोसे पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे जनता को समस्याओं से जूझने नहीं देंगे।
इस मौके पर पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली, ब्लॉक अध्यक्ष रमेश तिवारी, कांग्रेस प्रदेश सचिव भूपेंद्र चौधरी बबलू, महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष सुनीता कश्यप, मेजर सिंह,पुनीत यादव, सपन मंडल, राजू प्रधान, दानिश खान,नवदीप सिंह,नवजोत अंग, धर्मेंद्र सिंधी, जितेंद्र संधू,दीप हंसपाल, केवल हुंडिया, मोहम्मद राशिद मुन्ने, सुधा जोशी, नजाकत खान, इंद्रपाल सिंह रूबल, राकेश खुराना, गौरव बेहड, विजय अरोरा, सइदुल रहमान, नितिन शर्मा आदि मौजूद थे।





















