
- धामी के मित्र पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने विपक्ष से की अपील।
- धामी चम्पावत जिले से लगेंगे उपचुनाव।
- देहरादून में पार्टी कार्यालय में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने रखे अपने विचार।
– इंडिया नज़र ब्यूरो देहरादून/किच्छा – पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चंपावत विधानसभा से उपचुनाव लड़ने पर सभी राजनीतिक दलों से उन्हें निर्विरोध चुनाव जीताने की अपील की है।
पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री चंपावत विधानसभा से उपचुनाव लड़ते हैं, तो यह वहां की जनता का सौभाग्य होगा। यदि सभी राजनैतिक पार्टियां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को निर्विरोध चुनाव जिताने के लिए एकमत होती हैं, तो इसे नई परम्परा की शुरुआत होगी और राजनीतिक के नये सूर्य का उदय होगा।
श्री शुक्ला ने कहा कि उत्तराखंड के विकास के लिए ऊर्जावान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जीतना जरूरी है। इस उप चुनाव में होने वाली जीत से सरकार की स्थिति पर फर्क नहीं पड़ेगा। भाजपा भारी बहुमत से सरकार में है, ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियों को एकमत होकर लोकप्रिय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को निर्विरोध चुनाव जिताना चाहिए।
बता दें देहरादून स्थित पार्टी कार्यालय पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष की अध्यक्षता में प्रदेश के सभी हारे हुए भाजपा प्रत्याशियों की बैठक का आयोजन हुआ था। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने बैठक के बाद मीडिया के माध्यम से प्रदेश की सभी राजनीतिक पार्टियों से अपील की है। अब देखना होगा कि इस अपील पर क्या असर होगा या फिर चम्पावत में मुख्यमंत्री को चुनाव से जूझना होगा।





















