
– इंडिया नज़र ब्यूरोरुद्रपुर – वैसे तो काफी शार्ट फिल्मे बनती रहती है,लेकिन टीएलबी फिल्म्स के बैनर तले बनी शॉर्ट फिल्म ‘द सोशल मीडिया काण्ड’ कुछ अलग ही होगी। यह शार्ट फिल्म सोशल साईट पर आगामी 4 मई को रिलीज़ हो रही है।
इस शार्ट फिल्म में ऐसा क्या होगा कि लोग अभी से इस शार्ट फिल्म का इंतेज़ार कर रहे है। इस फिल्म का हॉट पोस्टर रिलीज़ हुआ तो यह शार्ट फिल्म चर्चा का विषय बन गई। इस फिल्म का निर्माण उत्तराखंड के रुद्रपुर और काली नगर में किया गया है। शार्ट फिल्म को दो डायरेक्टर भाइयो दीपक गौतम और चन्दन गौतम ने किया है। इस फिल्म का कंटेंट जाने माने फिल्मकार रफत अब्बास अली का है, जो कि बॉलीवुड की तमाम फिल्मों का लेखन व निर्देशन कर चुके है। जबकि इस फिल्म को प्रोड्यूस प्रेम शर्मा और लक्की भट्ट ने किया है।
शूट की एक झलक
इस शार्ट फिल्म में बतौर कलाकार दीपक गौतम, नेहा,नारायण शाह, प्रेम, देव सिंह बघेल सहित कई अन्य कलाकारों ने अभिनय किया है। यह तो फिल्म के देखने के बाद ही पता चल पायेगा कि अपने अभिनय में किस किरदार ने फिल्म में जीवंत रोल किया है ?
वैसे तो इस फिल्म की कहानी का ताना बाना युवाओ में तेज़ी से बढ़ते सोशल मीडिया के जादू पर है। हालांकि सोशल मीडिया प्लेटफार्म से बिजनेस सहित अपनी बात को तेज़ी से वायरल करने का एक माध्यम भी है। लेकिन अब इसके दुरूपयोग से भी लोग अछूते नहीं है। शार्ट फिल्म ‘द सोशल मीडिया काण्ड’ इसी दुरूपयोग और शोषण की कहानी पर आधारित है।
सोशल मीडिया पर दोस्ती करने का प्रचलन तेज़ी से बड़ा है,ऐसे में कुछ ऐसे तत्व भी समाज में ज़हर घोलते नज़र आते है। जो दोस्ती के नाम पर लड़कियों को ब्लैकमेल करते है। जाने अनजाने में युवा इसके शिकार हो रहे है। ऐसी ही एक कहानी को समेटे ‘द सोशल मीडिया काण्ड’ पर शार्ट फिल्म बनाने की हिम्मत दो भाइयो ने की है।
दीपक और चन्दन क्षेत्र के उभरते दो युवा डायरेक्टर तो है ही साथ में उन्हें एडिटिंग,लेखन और एक्टिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल है। इस फिल्म के माध्यम से वो युवाओ को एक सन्देश देकर सोशल मीडिया के स्याह पहलुओं को भी उजागर कर रहे है। उम्मीद है उनकी आने वाली शार्ट फिल्म लोगो को पसंद आयेगी। साथ ही उनकी प्रतिभा का रूप भी देखने को मिलेगा। बस इंतेज़ार कीजिये आगामी 4 मई का। देखिये ‘द सोशल मीडिया काण्ड’





















