किच्छा – उत्तराखंड के किसान नेता और पूर्व दर्जा राज्यमंत्री डॉ गणेश उपाध्याय ने राज्य की बिगड़ती स्वास्थ्य सेवाओं और वेक्सीनेशन पर सवाल उठाये है। उनका कहना है कि राज्य में कोरोना महामारी का प्रकोप बहुत बढ़ता जा रहा है। अब इसकी चपेट में ग्रामीण क्षेत्र भी आ गये है,जो चिंता का विषय है।
डॉ गणेश उपाध्याय का कहना है कि 50 लाख वैक्सीनेशन के सापेक्ष मात्र 2 लाख 20 हजार वेकेशन हो पाया है। उसकी तैयारी अभी अधूरी क्यों रही ? इसका पहले से पुख्ता इंतज़ाम क्यों नहीं किया गया। उधर अब राज्य में ब्लैक फंगस बीमारी भी अपने पैर पसार दिए है। जिससे कई मौते हो चुकी है। जिसकी तैयारी अभी नहीं हो पाई है,जिससे लोगो में इस बीमारी से डर बना हुआ है।
उत्तराखंड सरकार को अपनी पिछली नाकामी से सबक लेते हुए ब्लैक फंगस की बीमारी की दवाइयों की व्यवस्था कर तुरंत हॉस्पिटल में पहुंचाएं, इस बीमारी का सरकार को पीड़ित मरीज का मुफ्त में इलाज करना चाहिए। जिससे आने वाले भविष्य की परेशानी से बचा जा सके। उन्होंने सरकार से मांग की,कि ब्लैक फंगस एवं जन रक्षक दवाईयों की कालाबाज़ारी करने वालो के विरुद्ध रासुका के तहत कार्यवाही करनी चाहिये, जिससे इस पर अंकुश लग सके।





















