
शांतिपुरी – शांतिपुरी सूर्यनगर ग्राम मे किसान रघुवीर सिंह मेहता के खेत में जंगल से भटकर सांभर के बच्चा आ गया, किसान रघुवीर सिंह मेहता अपने गन्ने की गुड़ाई कर रहे थे। उन्होंने खेत में बच्चे को पास जाकर देखा तो वो जंगली सांभर का बच्चा (बारह सिंग्गा प्रजाति का) दिखाई दिया। वह चुपचाप बैठा था और काफी थका हुआ लग रहा था।
किसान रघुवीर सिंह मेहता ने अपने खेत में सांभर के बच्चे के भटककर आने की सूचना सूचना डॉली रेंज के रेंजअधिकारी अनिल जोशी को दी। जिसपर उन्होंने बच्चे को रेस्क्यू करने के लिये वन विभाग की एक टीम भेजी। वन बीट अधिकारी चन्द्र शेखर भट्ट अपने टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और बच्चे के आने वाली दिशा का अवलोकन किया ताकि यह बचा बिछड़ी अपनी माँ से मिल सके। कुछ देर की रेकी के बाद सांभर के बच्चे को खेतों से रेस्कयू कर उसे उसके सुरक्षित स्थान जंगल मे छोड़ दिया।
वही किसान रघुवीर सिंह मेहता और ग्रामीणों ने सांभर के बच्चे सफल का सफल रेस्क्यू करने के लिये रेंजर अनिल जोशी का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर वैन बीट अधिकारी चन्द्र शेखर भट्ट, वन श्रमिक खड़क सिंह कोरंगा,जगत सिंह मेहता, कुँवर सिंह मेहर,टीकम मेहता, ग्रामीण चंचल दानु बंटी मेहता,आदि लोग मौजूद थे।





















