काशीपुर – कोरोना मरीजों की संख्या में हो रही बढ़ोतरी विस्फोटक रूप ले रही है, लगातार जांच में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है, जिससे स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मचा है। पिछले एक सप्ताह में कोरोना मरीजों ने हजार का आंकड़ा पार कर लिया है।
वहीं पिछले दो दिनों में तीन सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए है, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना पॉजिटिव मरीजों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाये है, शुरुआती दौर के मरीजों को होमक्वारंटी किया जा रहा है, गंभीर रूप से बीमार मरीजों को सरकारी अस्पताल के साथ ही निजी अस्पतालों में भी मरीजों का उपचार शुरु कर दिया गया है। साथ ही लगातार आम नागरिकों को जागरूक करने की दिशा में भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्देश जारी किये जा रहे है।





















