
– अज़हर मलिक
काशीपुर – देश भर में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रदेश में भी स्वास्थ्य विभाग ने भी कमर कस ली है, विभाग ने कोरोना मरीजों की संख्या में हो रही बढ़ोतरी के चलते निजी अस्पतालों को क्वारंटाइन सेंटर में तब्दील कर दिया है। जहां वेंटिलेटर की पर्याप्त व्यवस्था है, इसके साथ ही सरकारी चिकित्सालय में भी कोरोना केयर सेंटर बना दिया गया है, जिसकी लगातार ही विभागीय अधिकारियों द्वारा मॉनिटरिंग की जा रही है।
फिलहाल पांच निजी अस्पतालों का चयन किया गया है, जिनमे उपचार भी शुरु कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि लॉकडाउन और बाजार बंद के निर्णय के बाद काफी असर दे देखा गया है, जिससे कोरोना मरीजों की संख्या में गिरावट भी दर्ज हुई है।
नोडल अधिकारी अमरजीत साहनी ने बताया कि सरकार के दिशानिर्देशों का अनुपालन करते हुए काशीपुर क्षेत्र में पांच निजी अस्पतालों को क्वालंटीन सेंटर बना दिया गया है, जिनमें सभी सुविधाएं उपलब्ध है। इसके साथ ही मरीजों की संख्या को देखते हुए दो और अस्पतालों को जल्द ही क्वारंटाइन सेंटर बना दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि फिलहाल काशीपुर में पर्याप्त बेड उपलब्ध है और ऑक्सीजन की भी कोई कमी नहीं है। जिससे लोगों को इलाज में कोई भी परेशानी नहीं हो रही है।





















