
– सुरेंद्र गिरधर
रुद्रपुर – देश, प्रदेश व जनपद ऊधम सिंह नगर में तेजी से बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए आज जिला बार एसोसिएशन ऊधम सिंह नगर ने माननीय मुख्य न्यायाधीश हाई कोर्ट नैनीताल एवं माननीय प्रशासनिक न्यायाधीश को ज्ञापन भेज कर 30 अप्रैल तक सभी न्यायालयों को बंद करने की मांग की है। साथ ही अति आवश्यक सुनवाई के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की मांग की है।
जिला बार एसोसिएशन ऊधम सिंह नगर द्वारा मुख्य न्यायाधीश को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि कोरोना का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। राज्य में तेजी से बढ़ रहे संक्रमण से बचाव हेतु जनपद मुख्यालय पर स्थित अदालतों में अति आवश्यक है न्यायिक मामलों में सुनवाई किए जाने हेतु दिशा निर्देश जारी करने के संबंध में मुख्य न्यायधीश हाई कोर्ट को पत्र भेजा है। साथ ही पत्र में 30 अप्रैल तक सभी अदालतों को बंद रखने की मांग भी की है।
जनपद ऊधम सिंह नगर के न्यायालय परिसर में प्रदेश से एवं देश के अन्य राज्यों से वादकारियों व अभियुक्तों का निरंतर प्रतिदिन न्यायालय परिसर में काफी संख्या में आना जाना हो रहा है, जिस कारण न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं एवं न्यायिक कर्मचारियों में कोरोना महामारी के और अधिक फैलने की पूरी आशंका बनी हुई है,जिससे अधिवक्ताओं में काफी डर में भय व्याप्त है। जिस कारण अधिवक्ता न्यायिक कार्य स्वस्थ्य मन से नहीं कर पा रहे हैं तथा कुछ अधिवक्ता भी अपना इलाज करा रहे हैं।
भेजे गये पत्र में कहा गया है कि जिला जजी में पहुँचने पर पता चला कि दो न्यायाधीश ,न्यायाधीश के स्टेनो साहब, कई न्यायिक कर्मी कोरोना पॉज़िटिव हो गए हैं। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिवाकर पांडे ने आव्हान किया है कि जो संक्रमित हुए अधिवक्ता न्यायाधीशों की कोर्ट में पैरवी के लिए पिछले कुछ दिनों में गए थे, वे अपने कोरोना की जाँच करवा लें ताकि बाक़ी के अधिवक्ता एवं अधिकारी इस महामारी से सुरक्षित रह सके।
बार एसोसिएशन के सचिव शिवकुवंर सिंह ने कहा है कि कोरोना की महामारी बहुत तेज़ी से फैल रही है। इससे बचाव का एक ही तरीक़ा है कि मास्क लगा रहे हैं और सोशल डिस्टेंस का पालन करे यदि आप स्वयं सुरक्षित हैं और आपका परिवार सुरक्षित है तभी आप रोज़ी रोटी चला पाएंगे इस लिए इस भयंकर महामारी के दौर में सुरक्षा अति आवश्यक है। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व महासचिव ने बताया है कि जिला बार की तरफ़ से उत्तराखंड हाईकोर्ट के माननीय मुख्य न्यायाधीश व प्रशासनिक न्यायाधीश के अलावा माननीय जिला जज ऊधम सिंह नगर को प्रस्ताव दिए गए हैं कि जब तक कोरोना महामारी से चल रही है, तब तक समस्त कोर्ट को फिजिकल रूप से सुनवाई के लिए बंद कर दिया जाये तथा अति आवश्यक मामलों में सुनवाई वर्चुअल रूप से करने की मांग की गई है। इस मामले में एक पत्र माननीय मुख्य न्यायाधीश हाईकोर्ट को भी प्रेषित किया गया है।





















