
– अज़हर मलिक
काशीपुर – भारत देश धीरे-धीरे डिजिटल होता जा रहा है, और टेक्नोलॉजी के माध्यम से लोग अब अपना व्यवसाय भी करने लगे हैं। तो वही शिक्षा का अच्छा ज्ञान लेने के लिए टेक्नोलॉजी के माध्यम जरूरी है ऐसे में ऊधम सिंह नगर में कोई भी डिजिटल स्कूल ना होने के चलते छात्र छात्राओं को कहीं ना कहीं शिक्षा से कॉम्प्रोमाइज करना पढ़ रहा था। ऐसे में काशीपुर में एक ऐसा विद्यालय खुला है जिसने बच्चों को सामान्य शुल्क पर प्रतियोगिताओं के लिये भी तैयार करने के लिए खास इंतजाम किए है।

डिजिटल के दौर में बच्चों को डिजिटल शिक्षा और हाई टेक् संसाधनों से युक्त इस विद्यालय में कक्षा 6 से 12 तक के बच्चों से बिना अतिरिक्त शुल्क के शिक्षा दी जा रही है, मैनेजमेंट ने बताया कि महंगाई के दौर में बहुत से बच्चे उच्च शिक्षा नही ले पाते हैं, ऐसे में उनका विद्यालय ऐसे छात्रों को आगे बढ़ने का प्रयास कर रहा है, जो पड़ने के इछुक है और किए कॉम्पटीशन की तैयारी करने चाहते है उनके लिए विद्यायल खास तौर पर सहयोग कर रहा है।




















