
– इंडिया नज़र ब्यूरो
ऊधम सिंह नगर – उत्तराखंड सरकार द्वारा कोरोना गाईडलाईन जारी करने के बाद ऊधम सिंह नगर के एसएसपी दलीप सिंह कुँवर के निर्देश पर जिले की पुलिस ने भी कोरोना गाईडलाईन का पालन न करने पर सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। मॉस्क न पहनने,सोशलडिस्टेंसिंग और कोरोना गाइड का पालन न करने पर 5,51,200 रुपये का जुर्माना वसूला गया और 2758 लोगों का चालान किया गया है।
वर्तमान में कोरोना महामारी विकराल रूप धारण करती जा रही है,लेकिन इसे लोग गंभीरता से नहीं ले रहे है। जिसके कारण यह महामारी बाद रही है,अब पुलिस लोगो को जागरूक करने के लिये अभियान चला रही है। जिससे लोग कोरोना से बचाव के उपायो का पालन करे।
जिन व्यक्तियों द्वारा कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं किया जा रहा है, उनके प्रति सख्त रुख अपनाते हुए जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एसएसपी द्वारा कानूनी कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया हैं। कोरोना गाइडलाइन का पालन न करने वालों के विरुद्ध यह अभियान लगातार जारी रहेगा।



















