
– प्रदीप फुटेला
रामनगर – करोना काल के चलते सभी डान्सर के लिए कैड्जा एंटर्टेन्मेंट एंड प्रडक्शन ने एक वर्चूअल वेब शो की शुरुआत की है, जिसके ग्रांड जज इंडिया बेस्ट डान्सर के फ़ेम रहे मुकुल गैन है वही एपिसोड जज कर रहे है, दिल्ली की अंडर्ग्राउंड आर्टिस् छवि श्रीवास्तव ग्वालियर के अजय सिंह भी साथ दे रहे हैं।
मालूम हो कि देशभर में कोरोना का संक्रमण एक बार फिर बढ़ने लगा है इसी को मद्देनजर रखते हुए वर्चुअल शो आयोजित किया गया। एक बार फिर से आध्या गुप्ता और दीपांशी जोशी ने अपने ज़िले को गर्व का अवसर दिया है टोप 20 में अपनी जगह बना कर और जल्दी ही आपको कैड्जा वर्चूअल डान्स सिरीज़ के सीज़न 01 में अपने जलवे बिखेरते हुए नज़र आए।




















