
– इंडिया नज़र ब्यूरो
देहरादून – उत्तराखंड की रुद्रपुर विधानसभा से चर्चित भाजपा विधायक राज कुमार ठुकराल ने नये मनोनीत मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को गोद में उठाकर काफी देर तक घुमाते रहे। ऊंचे कदकाठी के विधायक ठुकराल ने नये मुख्यमंत्री ज़ोरदार स्वागत किया भी और करवाया भी। विधायक का यह जोश राजधानी में चर्चा बना हुआ है।
दरअसल हिन्दू ह्रदय सम्राट के नाम से चर्चित भाजपा विधायक राज कुमार ठुकराल मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के बहुत करीबी माने जाते है। जैसे ही उन्हें तीरथ सिंह रावत के मुख्यमंत्री बनने की सूचना मिली उन्होंने मुख्यमंत्री को गोद में भर कर भीड़ में ऊपर उठा लिया। सोशल मीडिया में विधायक की यह तस्वीर वायरल हो रही है।






















