
– इंडिया नज़र ब्यूरो
देहरादून – उत्तराखंड की किच्छा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक राजेश शुक्ला ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश के नये मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का स्वागत करते हुए कहा कि इससे प्रदेश में नई ऊर्जा का संचार होगा। विकास कार्यों को और अधिक गति मिलेगी। साथ ही आगामी चुनाव में भाजपा फिर सत्ता में आयेगी।
श्री शुक्ला ने कहा कि तीरथ सिंह रावत बाल्य काल से स्वयं सेवक संघ से जुड़े रहे हैं और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अध्यक्ष, भाजपा के संगठन अध्यक्ष, उत्तराखंड सरकार के शिक्षा मंत्री एवं मौजूदा सांसद रहे है। जुझारू नेता, कर्मठता और कार्यकर्ताओं से निकटता के कारण ही उन्हें प्रदेश के मुख्यमंत्री पद का दायित्व सौंपा गया है।इतने लंबे समय से राजनीतिक कार्यकाल में इनकी निर्विवाद छवि रही है।
विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि 2022 में भाजपा सरकार भारतीय जनता पार्टी पुनः इनके निर्विवाद एवं कर्मठता छवि के नाते प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी। विधायक शुक्ला ने तीरथ सिंह रावत को उत्तराखंड का मुख्यमंत्री नियुक्त होने पर शुभकामनाएं दीं एवं कहा प्रदेश में फिर बीजेपी की सरकार बनेगी।

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह से भी मिले राजेश शुक्ला
उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के चयन के बाद राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी/ पर्यवेक्षक छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के साथ किच्छा विधायक राजेश शुक्ला ने विस्तृत चर्चा की।

उन्होंने प्रदेश के विकास के साथ-साथ क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों से डॉक्टर रमन सिंह जी को अवगत कराया। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड प्रदेश के पर्यवेक्षक/प्रभारी डॉ रमन सिंह ने विधायक राजेश शुक्ला से प्रदेश के धार्मिक व राजनैतिक विषयों पर चर्चा की साथ ही उनके द्वारा क्षेत्र में कराए जा रहे ऐतिहासिक विकास कार्यों के लिए उन्हें बधाई भी दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने विधायक राजेश शुक्ला को जनता के हित में कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।





















