
– अज़हर मलिक
बाजपुर – उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने उत्तराखंड राज्य में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व द्वारा मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को हटा कर नया मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को बनाये जाने पर भाजपा पर निशाना साधा, साथ ही नये मुख्यमंत्री को शुभकामनाये भी दी।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपने चिरपरिचित अंदाज़ में चुटकी लेते हुए कहा कि भाजपा यह तो बताये कि उसने चार साल काम करने वाले मुख्यमंत्री को क्यों हटाया है ? अगर वो मुख्यमंत्री अकर्मण्य,निकम्मा था तो जनता को बताये। वैसे त्रिवेंद्र सिंह रावत भले और कड़क मिजाज थे। भाजपा को अब स्पष्ट करना चाहिए कि मुख्यमंत्री को किस कारण से हटाया गया।
(हरीश रावत पूर्व मुख्यमंत्री,उत्तराखंड)
उन्होंने कहा कि भाजपा का डीएनए खराब है इसकी जांच होनी चाहिए। पत्रकारों से मुखातिब होते हुए हरीश रावत ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री के बदलते ही भाजपा के विधायकों और पार्टी की गर्मी उतर चुकी है। उन्होंने प्रदेश के नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि त्रिवेंद्र सिंह रावत पर क्या आरोप थे, इसको प्रदेश की भाजपा सरकार को स्पष्ट करना चाहिए। साथ ही हरीश रावत ने भारतीय जनता पार्टी को घेरते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जो मुख्यमंत्री को बदलने की रीत शुरू की है, उसके लिए उन्हें कभी माफ नहीं किया जाएगा।






















