
– सांसद अजय भट्ट ने की क्षेत्र के विकास के लिए कई घोषणाएं, भविष्य में भी हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा
– इंडिया नज़र ब्यूरोकिच्छा – लालपुर नगर पंचायत क्षेत्र को विकास की बड़ी सौगात मिली है। लगभग दो करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित नगर पंचायत भवन एवं रजत जयंती पार्क का लोकार्पण उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से किया। इन दोनों महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लोकार्पण से क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएं मिलने के साथ ही नगर के विकास को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद अजय भट्ट ने अपने संबोधन में क्षेत्र के विकास से जुड़ी कई घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और भविष्य में भी विकास कार्यों के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने नवनिर्मित नगर पंचायत भवन एवं रजत जयंती पार्क को क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

कार्यक्रम के दौरान विपिन जल्होत्रा ने उपस्थित क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा संचालित विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है।

उन्होंने कहा कि नगर पंचायत भवन से स्थानीय प्रशासनिक कार्यों को बेहतर तरीके से संचालित करने में सुविधा मिलेगी, वहीं रजत जयंती पार्क क्षेत्रवासियों के लिए एक बेहतर सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित होगा।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती बलविंदर कौर, कार्यक्रम अध्यक्ष मयंक तिवारी, अमृतपाल, बलजीत सिंह, राज गगनेजा, कुंदन लाल खुराना, हेमू यादव, जगजीत गंभीर (प्रधान शिमला), रजनी यादव, रोहित कश्यप, उमा बरगली, जग्गू सिंह, लखविंदर सिंह सहित समस्त सभासदगण एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।


































