– पुलिस टीम को विधायक ने किया सम्मानित
– इंडिया नज़र ब्यूरो |
– इंडिया नज़र ब्यूरो | रुद्रपुर – रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप क्षेत्र से लापता हुई 17 वर्षीय किशोरी को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। मामले में 21 वर्षीय आरोपी मोहम्मद अशरफ, निवासी मधुबनी (बिहार) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
परिजनों की ओर से 2 फरवरी को कैम्प थाने में किशोरी के लापता होने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। शिकायत में आरोप था कि युवक किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की।
ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पश्चिम बंगाल समेत विभिन्न स्थानों पर तलाश अभियान चलाया। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने आरोपी को बिहार के मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार किया और किशोरी को सुरक्षित रुद्रपुर वापस लाया।
मामले में क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा ने परिजनों से मुलाकात कर पुलिस अधिकारियों से त्वरित कार्रवाई का आग्रह किया था। किशोरी की सकुशल बरामदगी के बाद विधायक ट्रांजिट कैंप थाने पहुंचे और पुलिस टीम का आभार जताया।
इस दौरान उपनिरीक्षक महेश कांडपाल, उपनिरीक्षक कीर्ति भट्ट, नेहा ध्यानी, हेड कांस्टेबल अनिल कुमार और एसओजी के भूपेंद्र आर्य को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
विधायक शिव अरोरा ने कहा, “पुलिस प्रशासन ने त्वरित और समन्वित कार्रवाई करते हुए नाबालिग बेटी को सुरक्षित वापस लाने का सराहनीय कार्य किया है। इसके लिए मैं पूरी टीम को बधाई देता हूं। हमारी प्राथमिकता क्षेत्र की बेटियों की सुरक्षा है और इस प्रकार के मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।” उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।