किच्छा – क्षेत्रीय के विधायक तिलक राज बेहड़ ने विधायक निधि से लगभग 8.1 लाख रुपये की लागत से पूर्ण हुए दो महत्वपूर्ण विकास कार्यों का विधिवत उद्घाटन कर उन्हें क्षेत्रवासियों को समर्पित किया।
ग्राम पंतपुरा में मुख्य मार्ग से मदन मोहन पंत के घर तक सीसी सड़क का निर्माण (लागत लगभग 1.81 लाख) कराया गया। इससे ग्रामीणों को आवागमन में सुगमता मिलेगी। ग्राम पटेरी में श्मशान घाट के पास टीन शेड एवं फर्श निर्माण (लागत 5 लाख) तथा मिट्टी भरान कार्य (लागत 1.20 लाख) पूरा किया गया। इस निर्माण से अंतिम संस्कार के दौरान ग्रामीणों को मौसम की मार से राहत मिलेगी और व्यवस्था अधिक सुव्यवस्थित व सम्मानजनक बनेगी।
उद्घाटन के बाद विधायक ने दोनों ग्रामों में जनसंपर्क कर ग्रामीणों से संवाद किया। इस दौरान पेयजल, सड़क मरम्मत, विद्युत व्यवस्था और अन्य स्थानीय समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने अपनी बातें रखीं। विधायक ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा, “मेरे लिए राजनीति केवल चुनाव तक सीमित नहीं, बल्कि जनसेवा का माध्यम है। विधायक निधि का प्रत्येक रुपया जनता की सुविधा, सम्मान और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए समर्पित है। ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना मेरी प्राथमिकता है। सड़क, श्मशान घाट, पेयजल और बिजली जैसी व्यवस्थाएं सुदृढ़ होंगी तभी गांवों का समुचित विकास संभव है।”
उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र का कोई भी गांव विकास से वंचित नहीं रहेगा और आने वाले समय में भी विकास कार्यों की श्रृंखला जारी रहेगी। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। विधायक के ग्राम आगमन पर उनका स्वागत फूल-मालाओं से किया गया। ग्रामीणों ने कहा कि इन विकास कार्यों से लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान हुआ है और उन्हें प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पंचायत सदस्य गुरदास कालड़ा, कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, राजेश प्रताप सिंह, विनोद पंत, ओमप्रकाश गंगवार, गुलशन सिंधी, सईदुल रहमान, अशोक चुघ, सुनीता कश्यप, एन.यू. खान, टीकाराम, विजयपाल, अशोक, सीताराम, ज्ञानी गिरी, रामबाबू सहित अनेक कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।