– इंडिया नज़र ब्यूरो किच्छा – भाजपा के युवा नेता एवं किच्छा नगर पालिका अध्यक्ष के भावी प्रत्याशी कैलाशी नरेंद्र टाकुली उर्फ तारी भाई ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के भतीजे दीपेंद्र कोश्यारी को प्रदेश युवा मोर्चा महामंत्री बनने पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
दीपेंद्र कोश्यारी के किच्छा विधानसभा क्षेत्र आगमन पर तारी भाई ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर फूलमालाओं से स्वागत किया और पुष्प अर्पित कर बधाई दी। इस दौरान माहौल पूरी तरह उत्साह और ऊर्जा से भरा रहा।
दीपेंद्र कोश्यारी के किच्छा विधानसभा क्षेत्र आगमन पर तारी भाई ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर फूलमालाओं से स्वागत किया और पुष्प अर्पित कर बधाई दी। इस दौरान माहौल पूरी तरह उत्साह और ऊर्जा से भरा रहा।

तारी भाई ने कहा कि दीपेंद्र कोश्यारी जैसे ऊर्जावान और समर्पित युवा नेता के नेतृत्व में प्रदेश युवा मोर्चा को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी को संगठनात्मक स्तर पर इससे बड़ा बल मिलेगा और युवाओं में नई ऊर्जा का संचार होगा।
कैलाशी नरेंद्र टाकुली उर्फ तारी भाई ने कहा कि “दीपेंद्र कोश्यारी जी का प्रदेश युवा मोर्चा महामंत्री बनना हम सभी के लिए गर्व का विषय है। वे एक ऊर्जावान, मिलनसार और विचारशील युवा नेता हैं, जो निश्चित ही संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। उनके नेतृत्व में युवा कार्यकर्ताओं को दिशा और प्रेरणा दोनों मिलेगी, जिससे पार्टी और अधिक सशक्त होगी।”