– इंडिया नज़र ब्यूरो किच्छा – अखिल भारतीय राहुल गांधी बिग्रेड के पूर्व प्रदेश सचिव भूपेंद्र कुमार उर्फ बंटी पपनेजा ने राज्य सरकार द्वारा जमीनों के सर्किल रेट में बढ़ोतरी किए जाने पर तीखा विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि पहले से ही महंगाई की मार झेल रही जनता पर यह निर्णय सरकार की एक और बड़ी चोट है।
पपनेजा ने कहा कि ”भाजपा सरकार ने जमीनों के सर्किल रेट बढ़ाकर आम आदमी के घर खरीदने और मकान बनाने के सपनों को और दूर कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह फैसला पूरी तरह से जनविरोधी और संवेदनहीन है, जिससे जनता की खून-पसीने की कमाई पर सीधा प्रहार हुआ है।”
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने जनता की जेब से पैसा निकालने का नया तरीका अपनाया है और इस बढ़ोतरी से रियल एस्टेट, निर्माण कार्य और आम जनजीवन पर भारी असर पड़ेगा।
पपनेजा ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने बढ़ाए गए सर्किल रेट को जनहित में शीघ्र वापस नहीं लिया, तो कांग्रेस पार्टी आम जनता के साथ सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होगी। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई सिर्फ कांग्रेस की नहीं, बल्कि हर उस नागरिक की है जो अपने घर के सपने को साकार करना चाहता है।
उन्होंने सरकार से अपील की कि वह जनता के हित में निर्णय लेते हुए इस बढ़ोतरी को तुरंत निरस्त करे, ताकि आम लोगों को दिवाली से पहले राहत मिल सके और प्रदेश में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिले।