किच्छा – भाजपा के वरिष्ठ एवं लोकप्रिय नेता, किच्छा विधानसभा क्षेत्र के दो बार के विधायक राजेश शुक्ला का जन्मदिन उनके कार्यालय परिसर में भव्य और उत्साहपूर्ण माहौल में मनाया गया।
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दीं और केक काटकर जन्मदिन मनाया। समारोह में भाजपा प्रदेश युवा मोर्चा महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष गोल्डी गोराया, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष संजीव खन्ना सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

जन्मदिन कार्यक्रम के दौरान पूरा वातावरण ‘राजेश शुक्ला जिंदाबाद’ के नारों से गूंज उठा। लोगों ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया और उनके दीर्घायु जीवन की कामना की। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्हें जनता से मिला स्नेह और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि “आप सबके प्यार और आशीर्वाद से ही मैं यहां तक पहुंचा हूं। मेरा जन्म समाजसेवा के लिए हुआ है और जब तक मैं रहूंगा, अपने क्षेत्र और जनता की सेवा पूरे समर्पण के साथ करता रहूंगा। जनता का विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है, जिसे मैं कभी टूटने नहीं दूंगा।”

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष गोल्डी गोराया ने कहा कि पूर्व विधायक के कार्यकाल में क्षेत्र में अनेक विकास कार्य हुए हैं, जिनसे किच्छा की सूरत बदली है। उन्होंने कहा कि आज भी राजेश शुक्ला जनता के बीच रहकर निरंतर जनसेवा में सक्रिय हैं।
भाजपा नेता एवं पूर्व जिला कोषाध्यक्ष संजीव खन्ना ने कहा कि ”राजेश शुक्ला जी एक ऊर्जावान और जनप्रिय नेता हैं जिन्होंने अपने कार्यकाल में चहुँमुखी विकास को प्राथमिकता दी।”
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, समाजसेवी, व्यापारी और नागरिक उपस्थित रहे और उन्होंने पूर्व विधायक को बधाई दी।