
किच्छा – शहर में सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए विधायक तिलक राज बेहड़ ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उन्होंने अपनी विधायक निधि से 15 लाख रुपये की लागत से शहर में 30 सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं। ये कैमरे शहर के विभिन्न स्थानों पर लगाए गए हैं, जिनमें रामेश्वरपुर मार्ग, किशनपुर कृष्ण चौक, कुरेय्या तिराहा, महाराजपुर कट, आदित्य चौक, बंडीया चौक, काली मंदिर तिराहा, पिज़्ज़ा बाइट कट, रेलवे स्टेशन गेट, एमपी चौक, डीडी चौक, द्वारिका डेली नीड्स कट, सिरौली गेट, और दरऊ चौक शामिल हैं।
इन कैमरों के लगने से शहर में सुरक्षा को बढ़ावा मिलेगा और अपराधों पर नियंत्रण रखने में मदद मिलेगी। विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा है कि ”ये कैमरे शहर की निगरानी रखने में मदद करेंगे और लोगों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने में सहायक होंगे। पुलिस को भी अपराधों को नियंत्रित रखने में भी यह सीसीटीवी सहायक होंगे”

इसके अलावा, विधायक तिलक राज बेहड़ ने अपनी विधायक निधि से 19 लाख रुपये की लागत से तीन विकास कार्यों का लोकार्पण किया है। इन कार्यों में ग्राम मलपुरा में सार्वजनिक जगह पर टीन शेड और फर्श का निर्माण, सर्विस रोड के पास सौंदर्यीकरण का निर्माण, और किच्छा के वार्ड नंबर – 3 किशनपुर में किच्छा बाईपास के एन सिंह के घर तक सड़क का निर्माण शामिल हैं।
विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा है कि ”उनके द्वारा किच्छा नगर क्षेत्रों और ग्रामीण क्षेत्रों में सामंजस्य बनाकर विकास कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में विधानसभा के हर क्षेत्र को ध्यान में रखकर विकास कार्य किए जा रहे हैं।”

लोकार्पण के अवसर पर ग्रामीणों और वार्ड वासियों ने अपने अपने क्षेत्र में विकास कार्य कराये जाने पर विधायक तिलक राज बेहड़ का फूल मालाये पहनाकर और गुलदस्ते देकर स्वागत किया।
इस अवसर पर निवर्तमान पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली, डाक्टर के०एन० सिंह, पी०केसिंह, जनार्दन सिंह, अशोक चुघ, ओमप्रकाश दुआ, राम बाबू, राजेश प्रताप सिंह, शरीफ अहमद, अखलाक, सुनीता कश्यप, गुलशन सिन्धी, हाजी रहीस, नासिर खान आदि लोग मौजूद थे|























