
रुद्रपुर – किसानो का प्रतिनिधिमंडल ने विधायक शिव अरोरा से मुलाक़ात कर धान की बुवाई पर प्रशासन द्वारा की गई कार्यवाही पर आक्रोश व्यक्त किया और इस कार्यवाही को रोकनी की मांग की। जिए पर विधायक द्वारा किसानो की बात को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जिलाधिकारी नितिन भदौरिया ने मोबाइल पर बात करके किसानो की पीड़ा से अवगत करवाया।
जिलाधिकारी द्वारा विधायक शिव अरोरा को अवगत कराया गया कि 31 तक की गई धान की बुवाई पर प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जायेगी। जिस पर उन्होंने किसानो को आश्वस्त किया कि 31 मार्च तक हुई बुवाई पर प्रशासन कोई नहीं करेगा। यदि प्रशासन की टीम मौके पर आती है तो किसान लिखित रूप से लिख कर दे दे कि उनके खेत मे धान की बुवाई 31 मार्च तक की गई है। ऐसे लोगो पर कार्यवाही नहीं होंगी, साथ ही 31 मार्च के बाद लगाये गये धान पर प्रशासन नियमानुसार कार्यवाही करेगा।
विधायक शिव अरोरा ने कहा कि प्रदेश की धामी सरकार सदैव किसान हित की बात करती है ओर किसानो के हित मे निर्णय लेती है। ऐसे मे किसानो का अहित नहीं हो सकता है। मार्च माह की बुवाई पर कोई कार्यवाही नहीं होंगी, इसको लेकर जिलाधिकारी ने भी अधिकारियों को निर्देशित कर दिया है।
इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश बजाज, पंकज बठला, शमशेर सिंह, विपिन गईन, सुबोध, रामावतार, सुखदेव सिंह आदि कृषक मौजूद थे।























