
– इंडिया नज़र ब्यूरो किच्छा – महर्षि कश्यप ऋषि जयंती के पावन अवसर पर एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन सुनीता कश्यप के कार्यालय परिसर में किया गया। इस अवसर पर किच्छा विधानसभा के लोकप्रिय जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रीय विधायक तिलकराज बेहड़ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया और उपस्थित जनों को समाज की एकता, शिक्षा और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण का संदेश दिया।

समाज के लोगों द्वारा विधायक श्री बेहड़ का पारंपरिक रूप से शॉल ओढ़ाकर आत्मीय स्वागत किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने महर्षि कश्यप के जीवन आदर्शों एवं उनके समाज के उत्थान हेतु योगदान को स्मरण करते हुए युवाओं को प्रेरित किया।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए उमाशंकर कश्यप ने अपने वक्तव्य में कहा कि “किच्छा विधानसभा में जातिगत गणना के अनुसार कश्यप समाज तीसरे स्थान पर है, जो यहां के जन प्रतिनिधियों के चयन में निर्णायक भूमिका निभाता है।” उन्होंने समाज को संगठित होकर सामाजिक और राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर कश्यप समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से पूर्व ग्राम प्रधान बंडिया रामबाबू, ओम प्रकाश दूआ, गुलशन सिंधी, गोपाल कश्यप, श्रीपाल कश्यप, प्रमोद कश्यप, जमुना प्रसाद कश्यप, दिनेश कश्यप, रामचंद्र कश्यप, डॉ. सूरजपाल कश्यप, रोहित कश्यप, राकेश कश्यप, दुर्गाप्रसाद कश्यप, गोरा कश्यप, शीला कश्यप, अनिल कश्यप, गुलाब कश्यप, हर्षवर्धन कश्यप, दीया, सीमा, वंदना सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।























