

– एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में 14 गुमशुदा लोगो को बरामद किया।
रुद्रपुर – ज़िन्दगी के हॅसते खेलते परिवार में कोई बच्चा या फॅमिली का सदस्य गुम हो जाये तो साड़ी खुशियों पर ग्रहण लग जाता है। ऐसे ही गुमशुदा बच्चो और परिवार के सदस्यों की तलाश के लिये ‘एक ‘स्माइल टीम’ का गठन किया गया है।
अपर पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड के निर्देश पर गुमशुदा बच्चों, महिलाओं व पुरुषों की तलाश एवं पुनर्वास के लिये प्रदेश भर में 15 अक्टूबर 24 से 15 दिसंबर 24 तक दो माह का ‘ऑपरेशन स्माइल अभियान’ चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के निर्देशानुसार सुश्री निहारिका तोमर, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन एवं नोडल अधिकारी ऑपरेशन स्माइल टीम के पर्यवेक्षण मे जनपद में गुमशुदाओं की बरामदगी हेतु चार टीमों का गठन किया गया है।
गठित ऑपरेशन स्माईल टीम द्वारा गुमशुदा बच्चों की तलाश में जनपद व अन्य राज्यों के ऐसे स्थान जहां गुमशुदाओं के मिलने की संभावना अधिक है जैसे शेल्टर होम, नारी निकेतन, वृद्धाश्रम, संप्रेषण गृह, विशेष ग्रह, ढाबे, कारखाने, बस अड्डे, रेलवे स्टेशन, धार्मिक स्थान, आश्रम, धर्मशाला, रेलवे स्टेशन, बस अड्डा में भी जाकर खोए हुए बच्चों की तलाश की गई ।
गठित टीमों द्वारा विभिन्न राज्यों में तलाश कर दो लड़के, दो लड़कियां दो पुरुष और आठ महिलाएं कुल 14 गुमशुदाओं को बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
टीम द्वारा सितारगंज क्षेत्र से जनवरी 2022 से लापता बालक को दिल्ली से बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। जिससे परिवार जनों के चेहरे पर मुस्कान आ गई है।





















