

– पुलिस बल के साथ बाजार क्षेत्र का किया निरीक्षण।
– भयमुक्त वातावरण में दीपावली पर्व मनाने का दिया संदेश
– सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए जाने हेतु दिए गए सख्त निर्देश
– रुद्रपुर मुख्य बाजार में अतिक्रमण के हटा कर सड़कों को किया गया अतिक्रमण मुक्त।
– इंडिया नज़र ब्यूरो रुद्रपुर – नये पुलिस कप्तान मणिकांत मिश्रा की कार्यशैली अलग है, वो कभी भी कही भी चेकिंग करने निकल पड़ते है और आम जन की सुविधाओं के लिये पुलिस को दिशा निर्देश देते रहते है। पुलिस की पेनी निगाहें इन दिनों आने वाले त्योहारों पर लगी हुई है।

आज अचानक पुलिस कप्तान मणिकांत मिश्रा ने मुख्य बाजार का जायज़ा लिया और आने वाले दीपावली सहित अन्य त्यौहारों की सुरक्षा व्यवस्था को देखा। साथ ही बाज़ार में बेतरतीब ढंग से सड़को पर किये गये अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिये। बाजार में अतिक्रमण कर रहे फड़, ठेली आदि के चालान भी किए गए। इसके अलावा बाजार मार्ग में अव्यवस्थित ढंग से खड़े वाहनों के विरूद्ध भी चालानी कार्यवाही की गई,जिससे बाजार क्षेत्र के अंदर यातायात व्यवस्था सुचारू संचालित हो सके। इसके लिये पुलिस कर्मियों को सख्त निर्देश भी दिये।





















