

किच्छा – क्षेत्रीय विधायक तिलक राज बेहड़ अपने क्षेत्र में निरंतर विकास कार्यो को तरजीह दे रहे है। जहाँ उन्होंने अपनी विधायक निधि से 15 लाख की लागत से विकास कार्यो का उद्धघाटन किया वही उनके द्वारा दिए गये प्रस्ताव में तीन सड़कों के निर्माण की स्वीकृति राज्य योजना के मिल गई है।
तिलक राज बेहद ने जानकारी देते हुए बताया कि पनचक्की फार्म में नहर के साथ सुनहरा तक 2 किलोमीटर सड़क का निर्माण होगा। इसकी लागत 69.70 लाख रूपये है,ग्राम अंजनिया में श्मशान घाट को जाने वाली 700 मीटर सड़क का निर्माण लागत 48.01 लाख से किया जायेगा, इसके अलावा ग्राम कनकपुर में प्रतापपुर डेढ़ किलोमीटर मार्ग का निर्माण 44.07 लाख की लगत से किया जायेगा | कुल 4.20 किलोमीटर की तीन सड़के निर्मित होंगी। जिसके लिये 161.78 लाख रूपये की प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हो गयी है। इन सड़कों का जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू कराया जायेगा |

उद्धघाटन के अवसर पर ग्रामीणों ने फूल मालाये पहनाकर विधायक बेहड़ का स्वागत किया और विकास कार्यो के लिये आभार जताया।
विधायक तिलक राज बेहड़ इन दिनों ग्रामीण अंचल में जनसंवाद कार्यक्रम के तहत गॉव गॉव जाकर समस्याये सुन रहे है और उसका निदान कर रहे है। चौथे दिन के कार्यक्रम में विधायक ने ग्राम दोपहरिया,पन्तपुरा,अंजनिया,पुरा नी गिद्दपुरी,व वीरूनगला में ग्रामीणों से जनसंवाद किया और उनकी समस्याओ को सुना। उन्होंने ग्रामीणों से विकास कार्यो के लिये सुझाव भी मांगे।
इस दौरान मेजर सिंह, विनोद पन्त, ओमप्रकाश गंगवार, प्रतिभा रघुवंशी, गुलशन सिन्धी, धर्मेन्द्र सिन्धी, गुरदेव सिंह, हीरालाल गंगवार, किशन बजाज, भानु वासवानी, नरेंद्र बागवानी, रेवा चाँद ,रमेश चंद, उधवदास, ज्ञानीगिरी, रजत गंगवार, करन, प्रतीक पन्त, जसवंत गंगवार, चन्द्रप्रकाश गंगवार,ओमकार, सुखदेव सिंह, परमजीत सिंह पम्मी, प्रेमराज, साब सिंह, प्यारेलाल समेत सैकड़ो की तादात में ग्रामवासी मौजूद थे |





















