
रूद्रपुर – अब इन्द्रा चौक के पास स्थित पुराने चिकित्सालय में जिला चिकित्सालय बनाने की कवायद शुरू हो गई है। जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने अधिकारियों के साथ पुराने चिकित्सालय का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होने कहा कि जिला चिकित्सालय बनाने हेतु इससे उपयुक्त जगह और कही नही मिलेगी, क्योकि पुराना चिकित्सालय शहर के बीचो बीच है,बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन के नजदीक है और सभी के लिये सुविधाजनक है।
जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने निरीक्षण के दौरान कहा कि पुराने चिकित्सालय में 13 एकड़ भूमि है जो जिला चिकिल्सालय बनाने हेतु पर्याप्त है। यहां जिला चिकित्सालय के साथ जिला आयुर्वेद युनानी चिकित्सालय बनाया जायेगा जिसके अलग-अलग ब्लॉक होगें। निरीक्षण के दौरान उन्होने मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 मनोज शर्मा को निर्देश दिये कि आर्किटेक के माध्यम से चिकित्सालय का डिजाईन तैयार कर प्रस्तुत करें।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, गौरव पाण्डेय, सीएमएस डॉ0 आरके सिन्हा, जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ0 आलोक शुक्ला सहित चिकित्सालय आदि मौजूद थे।





















