
– नाहिद खान/ हिमांशु तिवारी
किच्छा – अपनी मेहनत से इंसान बड़ा से बड़ा मुकाम हासिल कर सकता है, ऐसा ही किया है किच्छा के रहने वाले राईस मिलर्स सुरेश गोयल के पुत्र सौरभ गोयल ने। कल आल इंडिया रिलीज़ हो रही सुपर स्टार अक्षय कुमार की फिल्म ‘सरफिरा’ में नज़र आयेंगे।
हालांकि सौरभ अक्षय कुमार के साथ ‘सरफिरा’ फिल्म से पहले टाटा मोटर्स के एक कॉमर्शियल एड में अक्षय कुमार के साथ काम कर चुके है। लेकिन बड़े स्टार अक्षय कुमार के साथ यह उनकी पहली फिल्म है,पूरा परिवार उनकी फिल्म का इंतज़ार कर रहा है और किच्छा के युवा भी।


आपको बता दे कि ‘सरफिरा’ फिल्म के सांग की लॉन्चिंग के समय हुए पोस्टर में सौरभ गोयल सुपर स्टार अक्षय कुमार के साथ प्रमुख रूप से स्कूटर पर नज़र आ रहे है। फिल्म में उनकी भूमिका लगातार है और वो अक्षय कुमार के साथ पूरी फिल्म में नज़र आयेंगे। सौरभ गोयल एक परिपक्व अभिनेता है, उन्होंने अपने दम पर बॉलीवुड में बड़ा मुकाम हासिल किया है। इससे पहले उनकी ऐमज़ॉन पर हिन्दी फिल्म ‘छोरी’ और हिंदी फिल्म ‘जामुन’ रिलीज़ हो चुकी है।

उन्होंने दिल्ली में थियेटर ज्वाइन किया, जहाँ से उन्होंने एक्टिंग की बारीकियाँ सीखी और फिर 2008 में मुंबई का रुख किया। मुंबई में उन्होंने सुभाष घई के फिल्म ट्रैनिंग इंसीट्यूट में दो साल तक एक्टिंग का कोर्स किया। काफी स्ट्रगल के बाद उनको आशुतोष गोवारिकर के एवरेस्ट नामक स्टार प्लस के टीवी शो में काम करने का मौका मिला था। जिसमे उनका किरदार एक मुस्लिम युवक सिराज अहमद का था। इसके बाद भी उन्होंने काफी फिल्मो और सीरियलों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया और उन्हें अक्षय कुमार के साथ ‘सरफिरा’ में काम करने का सुनहरी मौका मिला।

कल ‘सरफिरा’ फिल्म रिलीज़ होने पर घर के साथ ही किच्छा नगर में भी उत्सव का माहौल रहेगा। उनके प्रशंसक काफी एक्साइटेड है, वो कल ख़ुशी में मिष्ठान भी वितरण करेंगे।





















