
– इंडिया नज़र ब्यूरोकिच्छा – लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर आवास विकास स्थित पटेल पार्क में नगर पालिका अध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर अध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह ने कहा कि सरदार पटेल का संपूर्ण जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता और समर्पण का प्रतीक है। देश की रियासतों का एकीकरण कर उन्होंने भारत को एक सूत्र में पिरोने का ऐतिहासिक कार्य किया। उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और राष्ट्र के प्रति समर्पण सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा।

उन्होंने कहा कि सरदार पटेल के आदर्शों और विचारों को आत्मसात करते हुए हमें समाज और राष्ट्र के विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए।उन्होंने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी 151वीं जयंती पर शत-शत नमन करते हुए उनके विचारों पर चलने को कहा।




























