– दोपहर 12 बजे आयोजित होगा कार्यक्रम, भाजपा नेताओं और गणमान्य नागरिकों के शामिल होने की उम्मीद
– इंडिया नज़र ब्यूरो, किच्छा – भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य के प्रथम किच्छा आगमन पर कल भाजपा के युवा नेता विवेकदीप सिंह के कार्यालय में स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे होगा, जिसमें भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों के शामिल होने की संभावना है।
विवेकदीप सिंह ने कहा कि राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य ने संगठन और क्षेत्र के विकास के लिए लगातार कार्य किया है। उनके निर्विरोध राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है। किच्छा आगमन पर उनका भव्य स्वागत कर अभिनंदन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि दिनेश आर्य का अनुभव और मार्गदर्शन क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण साबित होगा। यह कार्यक्रम पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों के लिए उनके प्रति सम्मान व्यक्त करने का अवसर है।
विवेकदीप सिंह ने क्षेत्रवासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में पहुंचकर राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य का स्वागत करने की अपील की।




















