– विजय भूषण गर्ग और सुरेंद्र सिंह ग्रोवर ने सपरिवार किया शुभारंभ, शहरवासियों को मिलेगी फैशन और होम डेकोर की आधुनिक रेंज
– इंडिया नज़र ब्यूरो | रुद्रपुर – शहर की पॉश कॉलोनी ओमेक्स रिवेरा स्थित स्वर्णिम हाइट्स शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में रविवार को टाटा समूह के प्रसिद्ध फैशन ब्रांड ‘वेस्टसाइड’ (Westside) के नए शोरूम का भव्य शुभारंभ हुआ। स्वर्णिम हाइट्स शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के स्वामी विजय भूषण गर्ग और सुरेंद्र सिंह ग्रोवर ने सपरिवार रिबन काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर शोरूम का विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान पूजा-अर्चना भी की गई, जिसमें वेस्टसाइड के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए।

वेस्टसाइड के नए शोरूम के खुलने से रुद्रपुर और आसपास के क्षेत्र के लोगों को अब शहर में ही फैशन और लाइफस्टाइल से जुड़े आधुनिक उत्पादों की विस्तृत रेंज उपलब्ध होगी। यहां पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के लिए आकर्षक परिधान, फुटवियर के साथ होम डेकोर के उत्पाद भी मिलेंगे। शुभारंभ के अवसर पर शोरूम में खरीदारी के लिए ग्राहकों की अच्छी चहल-पहल देखने को मिली।
वेस्टसाइड के नए शोरूम के शुभारंभ से रुद्रपुर के रिटेल और फैशन क्षेत्र को नई पहचान मिलने के साथ ही शहरवासियों को खरीदारी का एक और आधुनिक विकल्प मिला है।

इस अवसर पर विजय भूषण गर्ग, सुरेंद्र सिंह ग्रोवर, श्रीकर सिन्हा, अभिषेक अग्रवाल, डॉ. रवि फुटेला, आयुष गर्ग, पुलकित गर्ग, नीरज मौर्य, स्टोर इंचार्ज देवेंद्र, प्रमोद वर्मा, एडवोकेट प्रमोद मित्तल, आनंद सिंह नेगी, सुशील तुलस्यान, प्रतीक तुलस्यान, कुशल अग्रवाल, बिट्टू चौहान, दीपक सोनी, विनीत शर्मा, सुमन सिंगला, डॉ. वी.पी. जोशी, सीए गौतम कथूरिया, विनय मिश्रा, अरविंद यादव, राकेश चौहान, उपेंद्र चौधरी, संजय ग्रोवर, अमित सिंघल, गुरमीत सिंह वाही, रोहित कक्कड़, सतेंद्र जांगड़ा, शरद गर्ग, सुनीता खेड़ा, प्रवीण सूरी, जी.सी. जोशी, ललित गोयल, चिराग जैन, संतोष रिगोड़े, अशोक शर्मा और ओ.के. सक्सेना सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।






















