
– विधायक तिलक राज बेहड़ ने सनातनी ध्वज दिखाकर दो बसों को किया रवाना
– इंडिया नज़र ब्यूरो, किच्छा – नवरात्रों के अवसर पर श्री माता वैष्णो तीर्थ यात्रा समिति के तत्वावधान में मां वैष्णो देवी, मां चिंतपूर्णी एवं ज्वाला जी की पवित्र ज्योत लेने के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हुआ। करीब 97 श्रद्धालु दो बसों में सवार होकर धार्मिक यात्रा पर निकले। विधायक तिलक राज बेहड़ ने सनातनी ध्वज दिखाकर दोनों बसों को रवाना किया और सभी श्रद्धालुओं को सुखद, मंगलमय एवं सुरक्षित यात्रा की शुभकामनाएं दीं।
यात्रा प्रभारी मनीष सिडाना ने बताया कि समिति की ओर से प्रत्येक वर्ष नवरात्रों के दौरान मां के विभिन्न पवित्र धामों से ज्योत लाने के लिए धार्मिक यात्रा का आयोजन किया जाता है। इस यात्रा के दौरान श्रद्धालु मां वैष्णो देवी, मां चिंतपूर्णी एवं ज्वाला जी के दरबार में पहुंचकर पवित्र ज्योत लेकर नवरात्रों के दौरान किच्छा लौटेंगे।

समिति के वरिष्ठ सदस्य सुरेंद्र खुराना ने बताया कि इस वर्ष यात्रा में करीब 97 श्रद्धालु शामिल हैं। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। उन्होंने बताया कि श्रद्धालु पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ मां के धामों के लिए रवाना हुए हैं। यात्रा के रवाना होने से पूर्व विधायक तिलक राज बेहड़, राजेश प्रताप सिंह एवं गुलशन सिंधी ने श्रद्धालुओं का पटका पहनाकर स्वागत किया और उनकी सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की। विधायक बेहड़ ने कहा कि मां के पवित्र धामों से लाई जाने वाली ज्योत क्षेत्र में श्रद्धा और आस्था का प्रतीक है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं की यात्रा सफल होने तथा क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की।

इस अवसर पर पंजाबी सभा अध्यक्ष राजा सुखीजा, सुदेश कक्कड़, विपिन जल्होत्रा, हरीश खनवानी, सुरेंद्र खुराना, मनीष सिडाना, राजकुमार तनेजा, कलावती, गुरप्रीत सिंह, सतीश चड्डा, नितिन बंसल, भजन लाल अरोड़ा, सुभाष तनेजा, देवेंद्र कुमार सेतिया, वाशु, राजेश अरोड़ा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

















