– इंडिया नज़र ब्यूरो किच्छा – किच्छा नगर पालिका के अध्यक्ष पद का चुनाव निरंतर रंग बदलता जा रहा है, अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार नरेन्द्र सिंह टाकुली उर्फ़ तारी टाकुली ने भी भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी संदीप अरोरा को अपना समर्थन दे दिया है। अब चुनाव मैदान में सिर्फ तीन प्रत्याशियों के बीच चुनावी जंग लड़ी जा रही है।

आप को बता दे कि तारी टाकुली भाजपा से जुड़े हुए है और वो पार्टी के सिम्बल पर चुनाव लड़ना चाहते थे, किन्तु उन्हें पार्टी ने टिकट नहीं दिया। जिससे उन्होंने रुष्ट होकर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन किया था।

भाजपा ने तारी को मनाने की जिम्मेदारी विधानसभा में भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, रुद्रपुर महापौर विकास शर्मा किच्छा पूर्व विधायक राजेश शुक्ला को दी थी। मुख्यमंत्री धामी से भी टाकुली बंधुओ ने भेट की थी। आखिरकार उन्होंने किच्छा पालिका परिषद के अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा अधिकृत प्रत्याशी संदीप अरोड़ा सोनू को अपना समर्थन दे दिया है। तारी का कहना है कि वो पार्टी के समर्पित सिपाही है और पूरी निष्ठा से संदीप अरोड़ा को चुनाव लड़ायेंगे।



















