– इंडिया नज़र ब्यूरोरुद्रपुर – शहर के नेक्सा शोरूम में नई मारुति सुजुकी बलेनो फेसलिफ्ट कार का भव्य लॉन्च किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ऊधम सिंह नगर के जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने फीता काटकर किया। नई बलेनो फेसलिफ्ट के लॉन्च को लेकर शोरूम में उत्साह का माहौल रहा और इस दौरान कंपनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नई कार के फीचर्स और खूबियों की जानकारी दी।
लॉन्च कार्यक्रम के दौरान कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि नई बलेनो फेसलिफ्ट को आधुनिक डिजाइन, बेहतर सुविधाओं और ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। कार के एक्सटीरियर डिजाइन के साथ-साथ इंटीरियर, तकनीकी सुविधाओं, आराम और ड्राइविंग अनुभव पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। प्रतिनिधियों ने कार में उपलब्ध प्रमुख फीचर्स और नई तकनीक के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की।

इस अवसर पर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने नई कार के लॉन्च पर कंपनी के प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऑटोमोबाइल क्षेत्र में लगातार नई तकनीक और आधुनिक सुविधाओं के साथ वाहनों को बाजार में उतारा जा रहा है, जिससे ग्राहकों को बेहतर विकल्प मिल रहे हैं।
कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, कंपनी के निदेशक पुनीत अग्रवाल एवं अंकित मित्तल, कंपनी के अधिकारी रविन्द्र एवं अंतरीक्ष शर्मा सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान शोरूम में पहुंचे लोगों ने नई बलेनो फेसलिफ्ट को करीब से देखा और इसके फीचर्स की जानकारी ली।



















