
| इंडिया नज़र ब्यूरो रुद्रपुर – रुद्रपुर के लोकप्रिय विधायक शिव अरोरा के जन्मदिवस के अवसर पर नगर निगम रुद्रपुर के महापौर विकास शर्मा ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने विधायक शिव अरोरा के स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
महापौर विकास शर्मा ने कहा कि विधायक शिव अरोरा के नेतृत्व में रुद्रपुर में विकास कार्यों को नई गति मिली है। शहर के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने, सड़क, जल निकासी, पेयजल, स्वच्छता सहित विभिन्न जनहित की योजनाओं को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके प्रयासों से रुद्रपुर निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।
उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि के रूप में विधायक शिव अरोरा हमेशा जनता की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहते हैं और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।

महापौर विकास शर्मा का कहना है कि “रुद्रपुर के लोकप्रिय विधायक श्री शिव अरोरा जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मैं ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं यशस्वी जीवन की कामना करता हूँ। उन्होंने रुद्रपुर के विकास को नई दिशा देने का कार्य किया है और जनहित के अनेक महत्वपूर्ण कार्यों को गति प्रदान की है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि उनके नेतृत्व में हमारा रुद्रपुर आगे भी विकास की नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा तथा प्रदेश के अग्रणी शहरों में अपनी अलग पहचान बनाएगा।”




















