
– धार्मिक अनुष्ठानों से लेकर जनआशीर्वाद सभाओं तक दिनभर चले कार्यक्रम, विकास कार्यों और जनसेवा को लेकर जनता ने जताया विश्वास
– इंडिया नज़र ब्यूरो रुद्रपुर – रुद्रपुर विधानसभा के विधायक शिव अरोरा का जन्मदिवस गुरुवार को पूरे विधानसभा क्षेत्र में उत्साह, उल्लास और जनसमर्थन के साथ मनाया गया। धार्मिक अनुष्ठानों से लेकर विशाल जनआशीर्वाद सभाओं तक दिनभर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हजारों लोगों ने सहभागिता कर विधायक शिव अरोरा को जन्मदिवस की शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया। कार्यक्रमों में समाज के सभी वर्गों, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, महिला शक्ति, युवाओं तथा भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय भागीदारी रही।
जन्मदिवस समारोह की शुरुआत 29 जुलाई को पांच मंदिर में आयोजित सुंदरकांड पाठ एवं पूजा-अर्चना से हुई। इस दौरान क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति, विकास और जनकल्याण की कामना की गई। श्रद्धालुओं ने विधायक शिव अरोरा के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल सार्वजनिक जीवन के लिए प्रार्थना की।

गुरुवार को भूतबंगला स्थित रामलीला मैदान में आयोजित विशाल जनआशीर्वाद कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। उपस्थित जनसमूह ने विधायक शिव अरोरा का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर उन्हें पारंपरिक सम्मान के प्रतीक स्वरूप गदा एवं तलवार भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम स्थल पर समर्थकों ने जोरदार नारों और तालियों की गूंज के बीच विधायक के प्रति अपना स्नेह, विश्वास और समर्थन व्यक्त किया।
इसके बाद सिटी क्लब में भाजपा महिला मोर्चा की ओर से आयोजित स्वागत समारोह में महिला कार्यकर्ताओं ने विधायक शिव अरोरा का आत्मीय अभिनंदन किया। महिलाओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं तथा जनहित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

रुद्रपुर ग्रामीण क्षेत्र के धर्मनगर में आयोजित विशाल जनआशीर्वाद कार्यक्रम एवं भंडारे में ग्रामीणों, किसानों, युवाओं और महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। सामाजिक समरसता और जनभागीदारी से ओतप्रोत इस आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर विधायक के उज्ज्वल भविष्य एवं क्षेत्र के निरंतर विकास की कामना की।
इसके पश्चात ट्रांजिट कैंप स्थित नारायण कॉलोनी में आयोजित भव्य स्वागत समारोह में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने पूरे उत्साह के साथ विधायक शिव अरोरा का अभिनंदन किया। इस दौरान केक काटकर जन्मदिवस मनाया गया और समर्थकों ने फूल-मालाओं से स्वागत करते हुए उनके दीर्घ एवं सफल सार्वजनिक जीवन की मंगलकामनाएं कीं।
दिनभर चले इन कार्यक्रमों में लोगों ने विधायक शिव अरोरा के नेतृत्व में रुद्रपुर विधानसभा में हुए विकास कार्यों, जनसमस्याओं के समाधान के प्रति उनकी सक्रियता और जनता के बीच निरंतर उपस्थिति की सराहना की। आयोजनों में उमड़ी भारी भीड़ को विधायक के प्रति क्षेत्र की जनता के स्नेह और विश्वास के रूप में देखा गया। इस अवसर पर विधायक शिव अरोरा ने सभी नागरिकों, भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों तथा शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जन्मदिवस पर मिला जनता का स्नेह और आशीर्वाद उनके लिए सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि वह रुद्रपुर विधानसभा के समग्र विकास, जनकल्याण और प्रत्येक नागरिक की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा और शक्ति है तथा इसी विश्वास के साथ विकास की यात्रा आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
कार्यक्रमों में भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, दर्जा मंत्री उत्तम दत्ता, जिला महामंत्री तरुण दत्ता, जिला उपाध्यक्ष शालिनी बोरा, उपेंद्र चौधरी, सुरेश कोली, पंजाबी महासभा के प्रदेश महामंत्री राजकुमार फूटेला, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश डाबर, जिला अध्यक्ष पंकज बांगा, सनातन धर्म सभा अध्यक्ष महेश बब्बर, पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा, विजय जग्गा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, धीरेश, जगदीश विश्वास, अनिल शर्मा, अमित नारंग, रोशन अरोरा, रश्मि रस्तोगी, प्रीति धीर, हरनाम चौधरी, केपी राठी, राजेश बजाज, जितेन्द्र संधू, बिट्टू मिश्रा, बिट्टू शर्मा, प्रमोद शर्मा, एमपी मौर्य, राजेंद्र राठौर, सचिन मुंजाल, डॉ. सीमा अरोरा, शौर्य अरोरा, जगदीश तनेजा, सुशील गाबा, सुनील यादव, अनमोल विर्क, किरण विर्क, मोहित कक्कड़, सुषमा अग्रवाल, धीरेन्द्र मिश्रा, कैलाश राठौर, मुकेश रस्तोगी, सोनू अनेजा, यमन बब्बर, मयंक कक्कड़, विक्की वाल्मीकि, नमन चावला, जसवंत गंगवार, मनमोहन वाधवा, रवि सिड़ाना, राधेश शर्मा, राजेश जग्गा, वीनू कुमार, नरेश उप्रेती, नितेश गुप्ता, शंकर विश्वास सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।




















