– वार्ड-16 में करोड़ों रुपये के विकास कार्य कराए गए, जनता को समर्पित हो रहे एक के बाद एक प्रोजेक्ट : शिव अरोड़ा
– इंडिया नज़र ब्यूरो रुद्रपुर – विधायक शिव अरोड़ा ने विधायक निधि से निर्मित कौशल्या एनक्लेव फेस-2 में सुरक्षा गेट, गार्ड रूम तथा हाईमास्ट लाइट के कार्यों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर कॉलोनी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय निवासियों ने विधायक का फूल-मालाओं से स्वागत एवं अभिनंदन किया।
लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान विधायक शिव अरोड़ा ने कहा कि वार्ड संख्या-16 के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में उनके द्वारा करोड़ों रुपये के विकास कार्य कराए गए हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की लाइफलाइन माने जाने वाले बिगवाड़ा दक्ष चौक से तीनपानी डाम तक लगभग चार किलोमीटर लंबे मार्ग का निर्माण उनके प्रयासों से संभव हो पाया। इसके अलावा विभिन्न कॉलोनियों में सड़क निर्माण, मंदिर सौंदर्यीकरण तथा अन्य जनहित के कार्य भी विधायक निधि से कराए गए हैं।

उन्होंने कहा कि आबादी की दृष्टि से वार्ड-16 एक बड़ा क्षेत्र है और यहां के अधिकांश हिस्सों में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी गई है। कौशल्या एनक्लेव फेस-2 में लगभग 5 लाख रुपये की लागत से सुरक्षा गेट एवं गार्ड रूम का निर्माण कराया गया है, जबकि 2.14 लाख रुपये की लागत से हाईमास्ट लाइट स्थापित की गई है। इन दोनों परियोजनाओं का लोकार्पण स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति में किया गया। विधायक शिव अरोड़ा ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्यों को धरातल पर उतारकर जनता को समर्पित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा किए गए कार्य आज लोगों को प्रत्यक्ष रूप से दिखाई दे रहे हैं। जनता ने विकास कार्यों के माध्यम से यह महसूस किया है कि जनप्रतिनिधि यदि इच्छाशक्ति के साथ कार्य करे तो क्षेत्र की तस्वीर बदली जा सकती है।
कार्यक्रम में पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, अनिल शर्मा, संदीप राव, अशोक विश्वास, सुरेंद्र गंगवार, राजेश धीमान, प्रमोद कोठारी, देवेंद्र त्यागी, उमेश चौहान, ओम प्रकाश, राजू चौहान, तरुण चतुर्वेदी, कमल जोशी, गजेंद्र प्रजापति, राजेश कामरा, मोर सिंह, जितेंद्र संधू, एस.पी. यादव, सुनील यादव, मनोज मदान, सुधीर डागर सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।




















