– अतिनिर्धन परिवारों की समस्या को लेकर जिलाधिकारी से मिले विधायक शिव अरोरा, समाज कल्याण विभाग को तत्काल निर्देश जारी
– इंडिया नज़र ब्यूरो
रुद्रपुर – विधायक शिव अरोरा ने जिले के हजारों वृद्धावस्था, विधवा एवं विकलांग पेंशन धारकों की पिछले तीन माह से लंबित पेंशन की गंभीर समस्या को लेकर जिलाधिकारी नितिन भदौरिया से मुलाकात की। इस दौरान बड़ी संख्या में बुजुर्ग, महिलाएं और विकलांगजन भी मौजूद रहे, जिन्होंने पेंशन न मिलने से हो रही परेशानियों को प्रशासन के सामने रखा।
विधायक शिव अरोरा ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि जिले के हजारों अतिनिर्धन परिवार ऐसे हैं जिनका जीवन यापन सरकार द्वारा मिलने वाली वृद्धावस्था, विधवा और विकलांग पेंशन पर निर्भर करता है। पिछले कई महीनों से पेंशन नहीं मिलने के कारण इन परिवारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है और दैनिक जरूरतों को पूरा करना भी मुश्किल हो रहा है।
– इंडिया नज़र ब्यूरो रुद्रपुर – विधायक शिव अरोरा ने जिले के हजारों वृद्धावस्था, विधवा एवं विकलांग पेंशन धारकों की पिछले तीन माह से लंबित पेंशन की गंभीर समस्या को लेकर जिलाधिकारी नितिन भदौरिया से मुलाकात की। इस दौरान बड़ी संख्या में बुजुर्ग, महिलाएं और विकलांगजन भी मौजूद रहे, जिन्होंने पेंशन न मिलने से हो रही परेशानियों को प्रशासन के सामने रखा।
विधायक शिव अरोरा ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि जिले के हजारों अतिनिर्धन परिवार ऐसे हैं जिनका जीवन यापन सरकार द्वारा मिलने वाली वृद्धावस्था, विधवा और विकलांग पेंशन पर निर्भर करता है। पिछले कई महीनों से पेंशन नहीं मिलने के कारण इन परिवारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है और दैनिक जरूरतों को पूरा करना भी मुश्किल हो रहा है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी नितिन भदौरिया ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जिला समाज कल्याण विभाग को निर्देश जारी किए कि अगले 48 घंटे के भीतर सभी पात्र पेंशन धारकों के खातों में पेंशन राशि हस्तांतरित की जाए।
विधायक शिव अरोरा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा गरीब, बुजुर्ग, विधवा एवं दिव्यांगजनों को दी जाने वाली पेंशन उनके जीवन का महत्वपूर्ण सहारा है। ऐसे में कई महीनों तक पेंशन न मिलना बेहद चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि गरीबों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाना उनकी जिम्मेदारी है और वह लगातार जनता के हितों के लिए कार्य कर रहे हैं।
इस दौरान एडीएम पंकज उपाध्याय सहित सुमन देवी, पुष्पा, सरोज, रामवती, रामकिशोर, प्रभु दयाल, रेखा देवी, अल्का, ममता समेत कई लोग मौजूद रहे।
विधायक शिव अरोरा का कहना है कि “जिले के हजारों गरीब, बुजुर्ग, विधवा और दिव्यांगजन अपनी मासिक पेंशन के सहारे जीवन यापन करते हैं। पिछले कई महीनों से पेंशन न मिलने से उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। मैंने इस गंभीर विषय को जिलाधिकारी के समक्ष प्रमुखता से उठाया है। जिलाधिकारी ने समाज कल्याण विभाग को निर्देशित कर दिया है कि अगले 48 घंटे के भीतर सभी पात्र लाभार्थियों के खातों में पेंशन राशि पहुंचनी शुरू हो जाएगी। गरीबों के हितों की रक्षा करना हमारी प्राथमिकता है।”




















