– सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का SSP ने लिया संज्ञान, ऑपरेशन प्रहार के तहत रुद्रपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई।
– इंडिया नज़र ब्यूरो
रुद्रपुर – ऊधम सिंह नगर पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए मोहल्ले में तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान पंकज कोली उर्फ कल्लू उर्फ खरगोश निवासी वार्ड नंबर 23, रम्पुरा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध तलवार भी बरामद की है।
जानकारी के अनुसार 13 मई को रम्पुरा क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें एक युवक तलवार लहराते हुए लोगों को डराता और मोहल्ले में दहशत फैलाता दिखाई दे रहा था। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर अजय गणपति ने तत्काल कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए।
जांच में सामने आया कि वार्ड नंबर 23 रम्पुरा में मामूली विवाद के दौरान आरोपी युवक ने एक परिवार के साथ मारपीट करते हुए तलवार लेकर उन्हें दौड़ाया था। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिससे क्षेत्र में भय का माहौल बन गया।
पीड़ित राम सेवक पुत्र राम कुमार निवासी वार्ड नंबर 23 रम्पुरा की तहरीर के आधार पर थाना रुद्रपुर में मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई। 18 मई को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी ब्लॉक रोड क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना मिलते ही कोतवाली रुद्रपुर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से घटना में प्रयुक्त अवैध तलवार बरामद की गई।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी पर पूर्व में मारपीट, धमकी और आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। पुलिस अब उसके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई भी कर रही है।
एसएसपी अजय गणपति ने कहा कि जनपद में कानून व्यवस्था बिगाड़ने, हथियारों के बल पर दहशत फैलाने और आम जनता में भय का माहौल बनाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। ऐसे लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
– इंडिया नज़र ब्यूरो रुद्रपुर – ऊधम सिंह नगर पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए मोहल्ले में तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान पंकज कोली उर्फ कल्लू उर्फ खरगोश निवासी वार्ड नंबर 23, रम्पुरा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध तलवार भी बरामद की है।