– देहरादून भाजपा मुख्यालय में विधायक शिव अरोरा की मौजूदगी में ली सदस्यता, महेंद्र भट्ट ने पहनाया पटका
– इंडिया नज़र ब्यूरो |
– इंडिया नज़र ब्यूरो | रुद्रपुर/देहरादून – रुद्रपुर विधानसभा की राजनीति में शनिवार को बड़ा सियासी धमाका देखने को मिला, जब कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री, पूर्व पालिकाध्यक्ष और रुद्रपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रह चुकी मीना शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया।
देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने विधायक शिव अरोरा की मौजूदगी में मीना शर्मा को पार्टी का पटका पहनाकर भाजपा की सदस्यता दिलाई। उनके साथ अनिल शर्मा सहित कई कांग्रेस पदाधिकारियों ने भी भाजपा जॉइन की। मीना शर्मा के भाजपा में शामिल होने से रुद्रपुर की राजनीति में नए समीकरण बनने तय माने जा रहे हैं। उन्हें लंबे समय से कांग्रेस की जुझारू महिला चेहरा माना जाता रहा है।
देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने विधायक शिव अरोरा की मौजूदगी में मीना शर्मा को पार्टी का पटका पहनाकर भाजपा की सदस्यता दिलाई। उनके साथ अनिल शर्मा सहित कई कांग्रेस पदाधिकारियों ने भी भाजपा जॉइन की। मीना शर्मा के भाजपा में शामिल होने से रुद्रपुर की राजनीति में नए समीकरण बनने तय माने जा रहे हैं। उन्हें लंबे समय से कांग्रेस की जुझारू महिला चेहरा माना जाता रहा है।

रुद्रपुर में कांग्रेस को बड़ा झटका, महिला वोट बैंक पर असर संभव
मीना शर्मा नगर पालिका अध्यक्ष रह चुकी हैं और रुद्रपुर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर मैदान में उतर चुकी हैं। संगठन और महिला वर्ग में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। ऐसे में उनके भाजपा में जाने से कांग्रेस को बड़ा राजनीतिक नुकसान माना जा रहा है।राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि 2027 विधानसभा चुनाव से पहले यह बदलाव भाजपा के लिए लाभकारी साबित हो सकता है।
भाजपा में शामिल होने के बाद मीना शर्मा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा “मैंने वर्षों तक कांग्रेस की सेवा की, कई जिम्मेदारियां निभाईं, लेकिन पार्टी में महिलाओं को सम्मान नहीं मिला। एक तरफ कांग्रेस महिलाओं के अधिकारों की बात करती है, दूसरी तरफ नारी शक्ति वंदन कानून का विरोध करती है। यह महिलाओं के प्रति उसका दोहरा चरित्र है।”
उन्होंने आगे कहा “रुद्रपुर में महिलाओं के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल हुआ, लेकिन कांग्रेस नेतृत्व चुप रहा। जब अपनी महिला कार्यकर्ताओं के सम्मान की रक्षा नहीं कर सकती, तो ऐसी पार्टी में रहना उचित नहीं।”
मीना शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जनकल्याणकारी योजनाओं, महिला सम्मान और विकासवादी सोच से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा जॉइन करने का फैसला लिया है। “मैं पूरी निष्ठा से भाजपा को मजबूत करने का काम करूंगी और रुद्रपुर में फिर कमल खिलाने के लिए जुट जाऊंगी।”
रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने कहा कि कांग्रेस से लगातार लोग मोहभंग होकर भाजपा में आ रहे हैं। “मीना शर्मा जैसी अनुभवी और संघर्षशील महिला नेता के आने से भाजपा और मजबूत होगी। आने वाले समय में कांग्रेस के कई बड़े चेहरे भाजपा में शामिल होंगे।”
मीना शर्मा के साथ भाजपा में शामिल होने वालों में अनिल शर्मा, संजीव रस्तोगी, सुमित राय, दिनेश मौर्य, रामप्रसाद, पूनम गुप्ता, अंजू जैन, सरोज रानी, श्वेता शर्मा और सुदर्शन शर्मा सहित कई नाम शामिल रहे।
मीना शर्मा के भाजपा में शामिल होने से साफ है कि रुद्रपुर विधानसभा में 2027 चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मी तेज हो चुकी है। कांग्रेस के लिए यह बड़ा झटका माना जा रहा है, जबकि भाजपा इसे संगठन विस्तार के रूप में देख रही है।




















