– इंडिया नज़र ब्यूरो | खटीमा/किच्छा – किच्छा के गांधी पार्क में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले कई दिनों से धरने पर बैठी आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों की आवाज अब प्रदेश सरकार तक पहुंच गई है। वरिष्ठ समाजसेवी संजीव कुमार सिंह ने खटीमा स्थित लोहिया हेड कैंप कार्यालय हेलीपैड पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट कर आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।
इस दौरान संजीव कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री को किच्छा में आंदोलनरत आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों की मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपते हुए शीघ्र समाधान की मांग की। बताया गया कि किच्छा में धरना शुरू होने के बाद सबसे पहले समर्थन देने वालों में संजीव कुमार सिंह शामिल थे, जहां कार्यकत्रियों ने उन्हें अपना मांग पत्र सौंपा था।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मामले की गंभीरता को स्वीकार करते हुए आश्वस्त किया कि सरकार इस विषय पर पहले से संज्ञान लिए हुए है। शासन स्तर पर मांगों को लेकर वार्ता और प्रक्रिया जारी है तथा जल्द ही आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को न्याय दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
भेंट के बाद संजीव कुमार सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सदैव प्रदेश की मातृशक्ति और महिला हितों के प्रति संवेदनशील रहे हैं। उन्हें पूरा विश्वास है कि सरकार जल्द ही आंगनवाड़ी बहनों की जायज मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेगी।
उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री जी से मुलाकात कर संतोष हुआ कि उन्होंने आंगनवाड़ी बहनों की समस्याओं को गंभीरता से सुना है। मुझे विश्वास है कि जल्द ही इनकी मांगों का समाधान होगा।”
मुख्यमंत्री से मिले सकारात्मक आश्वासन के बाद किच्छा के गांधी पार्क में धरने पर बैठी आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों में नई उम्मीद जगी है। आंदोलनरत महिलाओं ने भी सरकार से शीघ्र निर्णय लेने की अपेक्षा जताई है।