– इंडिया नज़र ब्यूरोरुद्रपुर – यहां के राजीवनगर वार्ड 35 में आयोजित सार्वजनिक श्री श्री अखण्ड महानाम संकीर्तन में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस अवसर पर समाजसेवी जगदीश तनेजा, सुशील गाबा और सचिन मुंजाल अपने साथियों सहित कार्यक्रम में पहुंचे और विधि-विधान से माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम में सार्वजनिक श्री श्री अखण्ड महानाम संकीर्तन कमेटी द्वारा सभी अतिथियों का पटका पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। क्षेत्र के लोगों की बड़ी संख्या में उपस्थिति ने आयोजन को और भी भव्य बना दिया।

इस मौके पर समाजसेवी जगदीश तनेजा ने वार्डवासियों को इस धार्मिक आयोजन की बधाई देते हुए कहा कि इतने बड़े स्तर पर संकीर्तन का सफल आयोजन करना कमेटी की कड़ी मेहनत और अनुशासन का परिणाम है। उन्होंने आयोजन समिति के सभी सदस्यों को साधुवाद दिया।
वहीं पार्षद प्रतिनिधि सचिन मुंजाल ने कहा कि इस प्रकार के संकीर्तन और भंडारे में सेवा एवं भजन श्रवण करने वाले श्रद्धालुओं पर भगवान की विशेष कृपा बनी रहती है।
समाजसेवी सुशील गाबा ने कहा कि “हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे, हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे” के पावन संकीर्तन की मधुर ध्वनि से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है। 24 प्रहर चलने वाले इस महानाम संकीर्तन में शामिल होकर ऐसा प्रतीत होता है मानो जीवन धन्य हो गया हो। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा और एकता का संदेश फैलता है।
कार्यक्रम के दौरान कमेटी अध्यक्ष गणेश सरकार, उपाध्यक्ष विकास विश्वास, सिद्धांत ग्रोवर, गौतम घरामी, खगोपति विश्वास, अमित सरकार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे क्षेत्र में भक्ति और श्रद्धा का वातावरण बना रहा।
कार्यक्रम के दौरान कमेटी अध्यक्ष गणेश सरकार, उपाध्यक्ष विकास विश्वास, सिद्धांत ग्रोवर, गौतम घरामी, खगोपति विश्वास, अमित सरकार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे क्षेत्र में भक्ति और श्रद्धा का वातावरण बना रहा।





















