– इंडिया नज़र ब्यूरो गदरपुर – ऊधम सिंह नगर जिले के गदरपुर में रोडवेज बस पर हमला करने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना ओवरटेकिंग को लेकर शुरू हुए विवाद से जुड़ी है, जो देखते ही देखते हिंसक रूप ले बैठी। बाइक सवार युवकों ने पहले बस को रोककर चालक के साथ मारपीट की और बस में तोड़फोड़ की। इसके बाद आरोपियों ने बस का पीछा करते हुए केलाखेड़ा और रत्नामडैया क्षेत्र में दोबारा हमला किया और लाठी-डंडों से बस को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना से बस में सवार यात्रियों में दहशत का माहौल बन गया, हालांकि सभी यात्री सुरक्षित रहे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए गदरपुर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दो बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद की हैं। पुलिस ने इस मामले में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में PDPP एक्ट के तहत भी सख्त कार्रवाई की जा रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने कहा कि जिले में अराजकता फैलाने वालों के लिए कोई स्थान नहीं है। “ZERO TOLERANCE” नीति के तहत प्रत्येक अपराध पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और लगातार दबिश दी जा रही है।