– 10 लाख की लागत से हुआ मंदिर का विकास, धार्मिक आयोजनों को मिलेगा नया आयाम
| इंडिया नज़र ब्यूरो,
रुद्रपुर – विधानसभा रुद्रपुर के पिपलिया-2 क्षेत्र में धार्मिक आस्था से जुड़ी एक महत्वपूर्ण परियोजना का लोकार्पण किया गया। विधायक शिव अरोरा ने विधायक निधि से स्वीकृत 10 लाख रुपये की लागत से राधा गोविन्द मंदिर के सौंदर्यकरण कार्य का फीता काटकर शुभारंभ किया।
इस अवसर पर विधायक शिव अरोरा ने मंदिर परिसर में आयोजित भागवत कथा में भाग लिया और भगवान राधा-कृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि पिपलिया क्षेत्रवासियों की मांग के अनुरूप इस मंदिर का सौंदर्यकरण कराया गया है। यह मंदिर स्थानीय लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां समय-समय पर धार्मिक आयोजन होते रहते हैं।
विधायक ने कहा कि उनके कार्यकाल में रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की कोई कमी नहीं है। वे लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर रहे हैं और विभिन्न योजनाओं के शिलान्यास एवं लोकार्पण कर उन्हें जनता को समर्पित कर रहे हैं।
उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि उनसे किए गए हर वादे को पूरा किया जा रहा है और आगे भी विकास कार्यों की गति को और तेज किया जाएगा, ताकि रुद्रपुर का कोई भी क्षेत्र विकास से अछूता न रहे।
विधायक शिव अरोरा ने कहा कि “पिपलिया क्षेत्रवासियों की मांग के अनुरूप राधा गोविन्द मंदिर का सौंदर्यकरण कराया गया है। यह स्थल लोगों की आस्था का केंद्र है और यहां धार्मिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। हमारा प्रयास है कि हर क्षेत्र में समान रूप से विकास कार्य किए जाएं और जनता से किए गए हर वादे को पूरा किया जाए।”
कार्यक्रम में मौजूद प्रमुख लोगो में मंडल अध्यक्ष जगदीश विश्वास, मन्नू चौधरी, गोविंद स्वर्णकार, कमल मंडल, रमेश मंडल, कार्तिक हलदार, कन्हाई, समर, ओमप्रकाश, सूरज, कपिल, आशुतोष, कीर्तनिया गौतम कर सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
| इंडिया नज़र ब्यूरो,रुद्रपुर – विधानसभा रुद्रपुर के पिपलिया-2 क्षेत्र में धार्मिक आस्था से जुड़ी एक महत्वपूर्ण परियोजना का लोकार्पण किया गया। विधायक शिव अरोरा ने विधायक निधि से स्वीकृत 10 लाख रुपये की लागत से राधा गोविन्द मंदिर के सौंदर्यकरण कार्य का फीता काटकर शुभारंभ किया।