


– मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की स्वीकृति के बाद क्षेत्र में खुशी की लहर, गरीबों और मध्यम वर्ग को मिलेगा बड़ा सहारा
| इंडिया नज़र ब्यूरो,
किच्छा – किच्छा क्षेत्र के समग्र विकास को नई दिशा देते हुए एक बड़ी सौगात सामने आई है। विधायक तिलक राज बेहड़ के लगातार प्रयासों के चलते किच्छा में एक भव्य एवं आधुनिक कम्युनिटी हॉल के निर्माण के लिए 4 करोड़ 99 लाख 74 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इस महत्वपूर्ण परियोजना को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंजूरी दी है।
इस घोषणा के बाद पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। दीनदयाल चौक पर कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने आतिशबाजी कर अपनी खुशी जाहिर की। यह कम्युनिटी हॉल लंबे समय से क्षेत्र की एक प्रमुख आवश्यकता थी। वर्ष 2022 से लगातार इस मांग को विभिन्न मंचों पर उठाया जा रहा था। विधायक बेहड़ ने इसे अपनी प्राथमिक विकास योजनाओं में शामिल करते हुए लगातार शासन स्तर पर प्रयास किए।
| इंडिया नज़र ब्यूरो,किच्छा – किच्छा क्षेत्र के समग्र विकास को नई दिशा देते हुए एक बड़ी सौगात सामने आई है। विधायक तिलक राज बेहड़ के लगातार प्रयासों के चलते किच्छा में एक भव्य एवं आधुनिक कम्युनिटी हॉल के निर्माण के लिए 4 करोड़ 99 लाख 74 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इस महत्वपूर्ण परियोजना को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंजूरी दी है।
इस घोषणा के बाद पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। दीनदयाल चौक पर कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने आतिशबाजी कर अपनी खुशी जाहिर की। यह कम्युनिटी हॉल लंबे समय से क्षेत्र की एक प्रमुख आवश्यकता थी। वर्ष 2022 से लगातार इस मांग को विभिन्न मंचों पर उठाया जा रहा था। विधायक बेहड़ ने इसे अपनी प्राथमिक विकास योजनाओं में शामिल करते हुए लगातार शासन स्तर पर प्रयास किए।

परियोजना के लिए शुगर फैक्ट्री परिसर में भूमि पहले ही उपलब्ध कराई जा चुकी है, जिसकी स्वीकृति गन्ना मंत्री सौरव बहुगुणा द्वारा दी गई थी। साथ ही संबंधित विभागों से सभी आवश्यक औपचारिकताएं भी पूरी कर ली गई थीं, जिसके बाद अब यह योजना धरातल पर उतरने जा रही है।
यह कम्युनिटी हॉल भविष्य में किच्छा का प्रमुख सामाजिक और सांस्कृतिक केंद्र बनेगा। यहां विवाह, सामाजिक कार्यक्रम, जनसभाएं और विभिन्न बैठकों का आयोजन आसानी से हो सकेगा। खासकर गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को सुलभ और किफायती स्थान उपलब्ध हो पाएगा। इस निर्णय के बाद क्षेत्र के सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने खुशी व्यक्त करते हुए इसे किच्छा के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया है।

विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा “किच्छा के विकास को गति देने के लिए यह कम्युनिटी हॉल एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे क्षेत्र में सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को नया मंच मिलेगा। गरीब परिवारों को विवाह और अन्य आयोजनों के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। हमारी प्राथमिकता हमेशा जनसुविधाओं को मजबूत करना और क्षेत्र का समग्र विकास करना है।”
उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताते हुए कहा कि “माननीय मुख्यमंत्री जी के सहयोग से किच्छा में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं और आगे भी जनहित के कार्यों के लिए हमारे प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।”





















